Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: एक अंग्रेज ने बनाई थी भारत की पहली देशभक्ति फिल्म, लीड रोल में थे अशोक कुमार

Independence Day 2026: आज हमारा प्यारा भारत देश आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) मना रहा है. देश के बुजुर्ग से लेकर बच्चा-बच्चा देशभक्ति जुनून में सरोबार है. ये दिन देश की आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ उन शहीदों के बलिदान को भी याद करना दिन है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह करे बिना हिंदुस्तान के लिए अपना सबकुछ लुटा दिया. हालांकि देशभक्ति को सिर्फ देश के लिए जान के साथ देने के साथ ही नहीं जोड़ा जाना चाहिए. देशभक्ति समाज की भलाई के लिए किए गए कामों को भी कहते हैं. बॉलीवुड में देशभक्ति से जुड़ी कई फिल्में बनी हैं. लेकिन हम यहां पर उस फिल्म के बारे में बताएंगे जो आजादी से पहले बनी थी और उसे एक अंग्रेज ने डायरेक्टर किया था. आइए इस बारे में जानते हैं. 

जन्मभूमि थी पहली देशभक्ति पर आधारित फिल्म

हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, कई महापुरुषों से ने अंग्रेजों से लौहा लिया था. भारत की पहली देशभक्ति से जुड़ी फिल्म उस समय रिलीज हुई थी जब देश में आजादी क आंदोलन अपनी चरम सीमा पर था. हम बात कर रहे जन्मभूमि फिल्म की, जिसे एक अंग्रेज ने बनाया था. उनका नाम फ्रांज ओस्टेन था. इसे भारत की पहली हिंदी देशभक्ति की फिल्म माना जाता है. इसमें अशोक कुमार और देविका रानी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में दिखाया गया कि देश के लोगों की सेवा करना भी देशभक्ति होती है.  

किस बारे में थी फिल्म

जब भारत की पहली देशभक्ति पर आधारित फिल्म जन्मभूमि रिलीज हुई थी. उस समय स्व-शासन, एक्ता सामाजिक सुधारों के मुद्दों को लेकर बहस जारी थी. इस फिल्म को बॉम्बे टॉकीज ने प्रोड्यूज किया था. इस फिल्म की कहानी किसी लड़ाई या जान लेने देने पर नही थी, बल्कि इसमें यह दिखाया गया कि कैसे देश के लोगों की समस्या को हल करना सच्ची देशभक्ति होती है. इसमें अशोक कुमार ने डॉ. अजय कुमार घोष का किरदार निभाया था, वहीं देविका रानी ने प्रतिमा देवी की भूमिका निभाई थी. इन दोनों को काम को लोगों ने काफी पसंद किया, जिससे फिल्म की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी. इसमें म्यूजिक मशहूर संगीतकार सरस्वती देवी ने दिया, जो देशभक्ति की भावना को पैदा करता है.  

ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, कंगना ने लहराया तिरंगा तो अनुपम खेर और अक्षय ने कही ये बात

असहाय लोगों की सेवा करना भी होती है देशभक्ति

इस फिल्म की कहानी अजय कुमार घोष के आसपास घूमती है, जो अपने दोस्ती की मौत के बाद टूट जाता है. इसके बाद  समाज और जीवन का देखने का उसका नजरिया पूरी तरह बदल जाता है. वह अपनी आरामदायक लाइफ को छोड़कर गांव के लोगों की मदद करने का फैसला करता है. इसमें दिखाया गया कि वह देश के लोगों की देवा करने के लिए अपनी ऐशो-आराम की लाइफ ही नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका से भी दूर हो जाता है. हालांकि, अजय की मोहब्बत यानी प्रतिमा उसका साथ नहीं छोड़ती और वह उसके साथ गांव के लोगों की सेवा करने लग जाती है. यहां पर वे दोनों मिलकर गांव के लोगों का इलाज ही नहीं करते बल्कि कुरीतियों, अंधविश्वास और  जाति के आधार पर किए जाने वाले भेदवाद को दूर करने की बात करते हैं. 

फिल्म का गाना 'जय जय जननी जन्मभूमि' आज जाता है सुना

जन्मभूमि फिल्म का देशभक्ति गीत इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है. 'जय जय जननी जन्मभूमि'कालजयी गाने को यमुना स्वरूप कश्यप ने लिखा था, बताया जाता है, जब आम भारतीय आजादी के लड़ाई लड़ रहे तो यह गाना उनकी जाबान पर रहता था, इसने लोगों के अंदर देशभक्ति का जोश भरने का काम किया. आज भी इस फिल्म को देशभक्ति पर आधारित सबसे यादगार फिल्म मानी जाती है. 

ये भी पढ़ें: 15 August Desh Bhakti Geet: 15 अगस्त के जश्न में बजाएं ये 10 जोश से भर देने वाले देशभक्ति गीत

Continue reading on the app

'उनसे बेहतर कोई नहीं है...' रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर नवदीप सैनी का बयान वायरल, अफवाहों पर किया रिएक्ट

ODI World Cup 2027 : भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है. इस वर्ल्ड कप में सीनियर खिलाड़ी खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं. इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के खेलने पर उठ रहा है. विराट कोहली की फिटनेस काफी अच्छी है, ऐसे में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में विराट कोहली के खेलने का चांस हैं. वहीं रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा के खेले पर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं, जिससे अफवाहों का बाजार गर्म है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा को चयनकर्ता और हेड कोच गौतम गंभीर वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं समझते हैं. वहीं बीसीसीआई रोहित शर्मा के साथ 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहना चाहती है.

इंग्लैंड में हुई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें भी सामने आई थी. तब बताया गया था कि रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारियों से बात की है कि उनको अभी और खेलना है. वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं और भारत के लिए जीतना चाहते हैं. इसके बाद भी कई और रिपोर्ट्स आती रहती है, जिनमें रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं खेलने की बात कही जाती हैं. अब इस सभी बातों पर भारत के तेज गेंजदबाज नवदीप सैन ने बड़ा बयान दिया है.

रोहित शर्मा पर नवदीप सैनी का बड़ा बयान

नवदीप सैनी ने कहा कि, '200 परसेंट, रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे. ये बातें सोशल मीडिया पर घूमती रहती हैं, तीन या चार पेज कुछ पोस्ट करते हैं, और फिर वही बात हर जगह ट्रेंड करने लगती है. हम सब जानते हैं कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं और किस तरह के कप्तान रहे हैं. हम जानते हैं कि उन्होंने कितनी मैच जिताने वाली इनिंग्स खेली हैं. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि इस समय उनसे बेहतर कोई है'.

 

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर! तीसरे ही दिन हार की कगार पर पहुंचे कंगारू, अपने ही घर में हुए शर्मसार

Continue reading on the app

  Sports

'अपनी ही दुनिया में खो गए थे', यशस्वी जायसवाल पर भड़के संजय मांजरेकर, रन आउट में बताई उनकी गलती

yashasvi jaiswal run out: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल का ध्यान कुछ पल के लिए भटक गया था, जिसकी वजह से वह केएल राहुल के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट का शिकार बने. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जायसवाल 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. Sat, 15 Aug 2026 19:09:20 +0530

  Videos
See all

#shortvideo : 21 तोपों की सलामी ... #PMModiSpeech #RedFortAddress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T13:47:11+00:00

UP News: संभल में छज्जा गिरा, मासूम की मौत! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T13:31:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers