Responsive Scrollable Menu

USS अब्राहम लिंकन की रिकॉर्ड तैनाती पर बवाल, ट्रंप बोले- अभी पर्याप्त लंबी नहीं हुई

US Iran War: विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की रिकॉर्ड लंबी तैनाती अमेरिकी प्रशासन के लिए सवाल बनती जा रही है. करीब नौ महीने से समुद्र में मौजूद इस युद्धपोत के चालक दल की मानसिक सेहत और जहाज पर कथित खराब होती सुविधाओं को लेकर अमेरिकी सैन्यकर्मियों के परिवारों और सांसदों ने चिंता जताई है. इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन चिंताओं पर कहा कि जहाज की तैनाती उनके हिसाब से "काफी लंबी नहीं, बल्कि पर्याप्त भी नहीं हुई है."

मध्य पूर्व में तैनात यूएसएस अब्राहम लिंकन जहाज 

यूएसएस अब्राहम लिंकन करीब 5,000 सैन्यकर्मियों के साथ 250 से ज्यादा दिनों से समुद्र में है और इस दौरान उसने लंबे समय तक किसी बंदरगाह पर ठहराव नहीं किया है. रिपोर्टों के मुताबिक यह अमेरिकी नौसेना के लिए आधुनिक दौर की असाधारण रूप से लंबी तैनाती है. जहाज ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियानों के समर्थन में मध्य पूर्व में तैनात है. यूएसएस अब्राहम लिंकन को लेकर विवाद तब गहराया जब जहाज पर तैनात कुछ नाविकों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कुछ नाविकों ने समुद्र में छलांग लगाने की कोशिश की. अमेरिकी सांसदों और सैन्य परिवारों ने जहाज पर लंबे समय तक लगातार तैनाती के असर की जांच की मांग की है. हालांकि, अमेरिकी नौसेना ने आत्महत्या की प्रवृत्ति में किसी वृद्धि की पुष्टि नहीं की है. रक्षा विभाग ने भी जहाज की स्थिति को लेकर सामने आई कुछ रिपोर्टों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: एक अंग्रेज ने बनाई थी भारत की पहली देशभक्ति फिल्म, लीड रोल में थे अशोक कुमार

 लिंकन को जल्द ही दूसरे विमानवाहक पोत से बदला जाएगा

14 अगस्त को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने यूएसएस अब्राहम लिंकन की लंबी तैनाती को लेकर कहा कि यह "अभी लगभग पर्याप्त लंबी नहीं हुई है." ट्रंप ने हालांकि यह भी पुष्टि की कि लिंकन को जल्द ही एक दूसरे विमानवाहक पोत से बदला जाएगा. अमेरिकी प्रशासन के अनुसार यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन को उसकी जगह मध्य पूर्व भेजा जा रहा है. हाल ही में सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और कार्यवाहक नौसेना सचिव हंग काओ से यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन-72) में तैनात नौसैनिकों की खराब परिस्थितियों, आपूर्ति की कमी, प्लंबिंग समस्याओं और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर रक्षा अधिकारियों से जवाब मांगा था.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने तीन पन्नों की चिट्ठी साझा करते हुए तैनाती, तैयारी और सेहत को लेकर कुल 6 सवाल पूछे थे. जिसमें युद्ध पोत कितनी अवधि तक रुकेगा, नौसैनिकों के लिए क्या इंतजामात हैं, आगामी ऑपरेशन्स को लेकर नेवी की क्या तैयारी है, विभाग की स्ट्रैटजी को लेकर जवाब मांगा गया था.  

DISCLAIMER: हेडिंग और सब हेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: जिनके नाम से जुड़े रहे विवाद, उनके हाथों में तिरंगा! आतंकी के पिता से ओवैसी तक, 15 अगस्त की ये तस्वीरें क्या कहती हैं?

ये भी पढ़ें: 'उनसे बेहतर कोई नहीं है...' रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर नवदीप सैनी का बयान वायरल, अफवाहों पर किया रिएक्ट

ये भी पढ़ें: Breaking News Today LIVE Updates: लखनऊ में अनियंत्रित होकर पलटा ईंट से भरा ट्रैक्टर, 4 मजदूरों की मौत

Continue reading on the app

PoK का हाल देख उमर अब्दुल्ला को याद आया 80 साल पुराना फैसला, बोले- हमलावर खबरदार वाले सही थे

PoJK के मौजूदा हालात पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 80 साल पहले भारत के साथ जम्मू-कश्मीर के विलय का फैसला सही था। बोले- ‘हमलावर खबरदार’ कहने वाले सही थे।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट का अनोखा रिकॉर्ड, इकलौता भारतीय बॉलर जिसने किया ये कारनामा

unique cricket record: टेस्ट क्रिकेट में मैच की पहली गेंद पर विकेट दुनिया के कई गेंदबाजों ने झटका है, लेकिन सीरीज की पहली गेंद पर ये कारनामा बेहद चुनिंदा बॉलर्स के नाम दर्ज है. दुनिया में सिर्फ 11 ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है. इनमें एक भारतीय दिग्गज भी शामिल है. दरअसल, यह नाम और कोई नहीं, बल्कि कपिल देव हैं. कपिल देव इस कारनामे को अंजाम देने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज थे. 1992 में उन्होंने ऐसा किया. Sat, 15 Aug 2026 14:12:07 +0530

  Videos
See all

Dhirendra Shastri: 'देश के खिलाफ रहने वालों को जीने नहीं देंगे' #15august #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T09:30:37+00:00

PM Modi Lal Qila News: पीएम मोदी ने लाल किले से क्या-क्या कहा? जानिए भाषण की बड़ी बातें | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T09:32:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers