Responsive Scrollable Menu

स्वतंत्रता दिवस के इवेंट में थलपति विजय के माता-पिता संग बैठी दिखीं तृषा कृष्णन, वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

Trisha Krishnan with CM Vijay Parents: 15 अगस्त 2026 को पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर तमिलनाडु में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. चेन्नई के ऐतिहासिक फोर्ट सेंट जॉर्ज में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. कार्यक्रम में राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं.

इसी समारोह से सामने आए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन वीडियो में साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं. खास बात ये रही कि तृषा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ बैठी दिखाई दीं. इसके बाद एक बार फिर विजय और तृषा की कथित नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पीली साड़ी और गजरे में नजर आईं तृषा

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तृषा कृष्णन ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं. उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी और बालों में गजरा लगाया था. वायरल हो रहे वीडियो में वो मुख्यमंत्री विजय के इवेंट वेन्यू पर पहुंचने का इंतजार करती दिखाई दे रही हैं. वहीं एक दूसरे वीडियो में तृषा विजय के माता-पिता के बगल में बैठी नजर आईं. वो उनके साथ बातचीत करती दिख रही हैं. कार्यक्रम में मौजूद दूसरे मेहमानों से भी तृषा ने बातचीत की. समारोह के दौरान जब परेड हुई तो तृषा ने मुख्यमंत्री विजय को सैल्यूट भी किया. उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा और समारोह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे.

विजय के माता-पिता के साथ बैठने पर हुई चर्चा

तृषा का मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता के साथ बैठना इसलिए भी चर्चा में आ गया क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों एक्टर्स के कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अफवाहें चल रही हैं. हालांकि विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है. दोनों की ओर से इन डेटिंग रूमर्स पर कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. 

अनजाने में बना तिरंगे जैसा लुक

इस समारोह की एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान इसलिए भी खींचा क्योंकि विजय के माता-पिता के साथ तृषा के बैठने से वहां अनजाने में भारतीय तिरंगे के रंगों जैसा एक पैटर्न दिखाई दिया. एक तरफ केसरिया रंग के कपड़ों में तृषा बैठी थीं, बीच में सफेद कपड़े पहने विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर नजर आए और दूसरी तरफ हरे रंग की साड़ी में उनकी मां शोभा चंद्रशेखर बैठी थीं. इस वजह से तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस संयोग को भी नोटिस किया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आई ये तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.

शपथ ग्रहण समारोह में भी साथ नजर आई थीं तृषा

वहीं ये पहली बार नहीं है जब तृषा कृष्णन किसी कार्यक्रम में विजय के परिवार के करीब नजर आई हैं. इससे पहले मई 2026 में विजय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी तृषा वहां मौजूद थीं. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित उस कार्यक्रम में तृषा आगे की लाइन में बैठी दिखाई दी थीं. इसके बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं.

ये भी पढ़ें: भगोड़े ललित मोदी की होगी 'बिग बॉस 20' में एंट्री? सलमान खान के शो को लेकर सुष्मिता सेन के एक्स ने तोड़ी चुप्पी

Continue reading on the app

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले Babar Azam को चोट का डर, वॉर्म-अप से बाहर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म 'प्रोफ़ेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट XI' के ख़िलाफ़ अपनी टीम के बाकी वॉर्म-अप मैच से बाहर हो गए हैं। बैटिंग करते समय उनके हाथ पर चोट लग गई थी। यह घटना तब हुई जब 31 साल के बाबर पांच रन पर बैटिंग कर रहे थे और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाड़ी मैनी लम्सडेन की एक उछलती हुई गेंद का सामना कर रहे थे। गेंद उनके निचले हाथ पर लगी, जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को साफ़ तौर पर तकलीफ़ हुई। चोट लगने के बाद वे क्रीज़ पर वापस नहीं लौटे।
 

इसे भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test: Yashasvi Jaiswal के Run Out के बाद KL Rahul और Padikkal ने संभाली भारतीय पारी


इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उनकी मेडिकल टीम ने चोट का जायज़ा लिया और प्रैक्टिस मैच में आगे खेलने का जोखिम उठाने के बजाय एहतियात बरतने का फ़ैसला किया। PCB की एक मीडिया रिलीज़ में कहा गया, "टीम डॉक्टर की जांच और एहतियाती उपायों के बाद, बाबर को बाकी प्रैक्टिस मैच से आराम करने की सलाह दी गई है। बाबर सोमवार, 17 अगस्त को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे।" खास बात यह है कि यह अपडेट इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ शुरू होने से कुछ दिन पहले आया है। इसलिए, पाकिस्तान के पहले मैच की तैयारी के दौरान बाबर की फिटनेस पर करीबी नज़र रखी जाएगी। वह पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप में अहम भूमिका निभाते हैं और हाल ही में टेस्ट टीम की कप्तानी में भी लौटे हैं। कप्तान के तौर पर उनका पिछला टेस्ट असाइनमेंट वेस्ट इंडीज़ में सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ होने के साथ खत्म हुआ था।
 

इसे भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Women's Team में हुआ बड़ा बदलाव


इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि शान मसूद चोट से उबर चुके हैं और सीरीज़ से पहले टीम में लौट आए हैं। इंग्लैंड के साथ होने वाली आगामी सीरीज़ 2025-27 ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा है। इंग्लैंड अभी 24.36 के पॉइंट्स प्रतिशत के साथ स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 22.22 के साथ आठवें स्थान पर है। बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल रिटायरमेंट की घोषणा के बाद इंग्लैंड के लिए यह सीरीज़ एक नई शुरुआत भी है। जो रूट को फिर से टेस्ट कप्तान बनाया गया है, जबकि हैरी ब्रूक को उनका डिप्टी घोषित किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

AUS VS BAN Day-3: हार से बचने के लिए छटपटा रहा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश ने तीसरे दिन भी निकाल दिया पसीना

Australia vs Bangladesh, 1st Test Day-3 ऑस्टेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपना शिकंजा कस लिया है. मेजबान टीम की दूसरी पारी में भी उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल रही. तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 161 रन बनाने में अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे चल रही है. Sat, 15 Aug 2026 14:02:17 +0530

  Videos
See all

UP Politics: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों की आय दोगुनी हुई | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T10:10:37+00:00

Chandigarh में आंसू गैस और वाटर कैनन से प्रदर्शनकारी खदेड़े गए | #Chandigarh #Protest #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T10:13:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers