PM Modi का बड़ा ऐलान: 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI Training, भारत बनेगा ग्लोबल Innovation Hub
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रौद्योगिकी और नवाचार को भारत की वृद्धि आकांक्षाओं के केंद्र में रखते हुए उभरती प्रौद्योगिकियों में नेतृत्व करने का आह्वान किया और अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को कृत्रिम मेधा (एआई) का कौशल प्रशिक्षण देने की घोषणा की। मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में तेजी से नए अवसर खुल रहे हैं तथा भारत को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में नेतृत्व करना होगा।
प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत’ के लिए सात सूत्री रूपरेखा ‘सप्त धारा’ का उल्लेख करते हुए प्रौद्योगिकी और नवाचार को तीसरी ‘शक्ति’ बताया। उन्होंने कहा कि एआई, क्वांटम प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और डेटा सेंटर में तेजी से हो रहे बदलाव नए अवसरों के साथ नई चुनौतियां भी ला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, आज की दुनिया एआई, क्वांटम, स्पेस, रोबोटिक्स और डेटा सेंटर्स की दुनिया है। नए क्षेत्र खुले हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उभरती हुई तकनीकें नई चुनौतियां भी पेश कर रही हैं। मोदी ने कहा कि भारत को नवाचार का केंद्र बनना होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने यूपीआई और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से दुनिया के सामने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है और अब उसे ‘डिजिटल सार्वजनिक प्रौद्योगिकियों’ के क्षेत्र में भी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरना होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत को अगली पीढ़ी की संचार प्रौद्योगिकी में नेतृत्व करना चाहिए। मेड इन इंडिया 6जी देश के हर कोने तक पहुंचना चाहिए और यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।’’ मोदी ने एआई आधारित अर्थव्यवस्था के लिए युवाओं को तैयार करने पर जोर देते हुए बड़े पैमाने पर कौशल विकास कार्यक्रम की घोषणा की।
उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को एआई कौशल का प्रशिक्षण देने के लिए काम करेंगे, ताकि भारत के युवा एआई युग का नेतृत्व कर सकें।
Desh Ki Pathshala | एक बयान और Rahul Gandhi घिर गए! Modi-Meloni पर सियासी संग्राम | Sushant Sinha
Desh Ki Pathshala में Sushant Sinha के साथ देखिए Modi-Meloni को लेकर हुए विवाद और उस बयान की पूरी कहानी, जिस पर सियासी बहस तेज हो गई है। क्या इस मुद्दे ने Rahul Gandhi को मुश्किल में डाल दिया है? जानिए पूरे मामले का विश्लेषण, राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और इससे जुड़े बड़े सवाल। In Desh Ki Pathshala, Sushant Sinha analyzes the controversy surrounding comments related to Modi and Giorgia Meloni. Has the political debate created challenges for Rahul Gandhi? Watch this detailed discussion covering the controversy, reactions, and broader political implications. #DeshKiPathshala #SushantSinha #ModiMeloni #RahulGandhi #PMModi #GiorgiaMeloni #IndianPolitics #PoliticalAnalysis #BreakingNews #LatestNews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18







