Responsive Scrollable Menu

SL W vs NZ W: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, टूर्नामेंट में किया बड़ा उलटफेर

Womens T20 World Cup 2026: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा था. इस टारगेट को श्रीलंका की टीम ने 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल किया. श्रीलंका के लिए नीलाक्षिका सिल्वा ने मैच विनिंग पारी खेलीं. इस वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी हार है. जबकि श्रीलंका को पहली जीत मिली है. 

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी रही काफी सधारण

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 150 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी. ओपनर इसाबेला गेज सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गईं थीं, लेकिन इसके बाद अमेलिया केर ने जॉर्जिया प्लिम्मर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की शानदार साझेदारी कीं.  जॉर्जिया प्लिम्मर 18 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद अमेलिया केर ने सोफी डिवाइन के साथ 43 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को संभाला. आखिरी में मैडी ग्रीन ने 18 रन बनाकर टीम के स्कोर को 150 तक पहुंचाया. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 45-45 रनों की पारी खेलीं.

वहीं श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 35 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम कीं. इसके अलावा मिताली अयोध्या, सुगंधिका कुमारी, चामरी अट्टापट्टू और निमाशा मीपेज को 1-1 सफलता मिली. 

श्रीलंका के लिए नीलाक्षिका सिल्वा ने खेली मैच विनिंग पारी

न्यूजीलैंड के लिए 151 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की दोनों ओपनर्स चमारी अट्टापट्टू और विषमी गुणरत्ने ने अच्छी शुरुआत की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर कप्तान अट्टापट्टू 19 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद विशमी गुणरत्ने भी 19 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: No-Ball पर क्यों दी जाती है फ्री-हिट? जानें कब और क्यों हुई थी इसकी शुरुआत

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं नीलाक्षिका सिल्वा

इसके बाद नंबर 3 बल्लेबाजी करने आई हर्षिता समरविक्रमा भी 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठीं. फिर हसिनी परेरा भी सिर्फ 2 रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद कविशा दिलहारी ने नीलाक्षिका सिल्वा के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई. इसके बाद कविशा भी 16 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद नीलाक्षिका सिल्वा ने कौशानी नुथ्यांगना के साथ 28 गेंद पर 48 रनों की साझेदारी कर टीम को आसानी से मैच में जीत दिलाईं. नीलाक्षिका 37 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेलीं. जबकि नुथ्यांगना 14 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाईं. नीलाक्षिका सिल्वा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. 

यह भी पढ़ें:  'ऐसा लग रहा है उन्होंने अभी-अभी खेलना शुरू...', रोहित शर्मा को लेकर टीम इंडिया के कोच ने दिया बड़ा बयान

Continue reading on the app

Women's T20 World Cup: श्रीलंका का बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में पहली बार हराया, डिफेंडिंग चैंपियन पर बाहर होने का खतरा

SL vs NZ Women's T20 World Cup: श्रीलंका ने साउथेम्प्टन में खेले गए मैच में मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. नीलक्षिका डी सिल्वा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इस टीम खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की.

Continue reading on the app

  Sports

Lionel Messi Match Time: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ी लियोनेल मेसी का मुकाबला कब और किस टीम से, कहां देख सकेंगे LIVE

Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के छठे दिन टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक मुकाबला खेला जाएगा। लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना और अल्जीरिया आमने-सामने होंगे। वहीं, एक अन्य मैच में पूर्व चैंपियन फ्रांस और सेनेगल के बीच मैच खेला जाएगा। Tue, 16 Jun 2026 23:13:43 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Case:'धर्म के नाम पर आए, धर्म का सौदा किया', कांग्रेस आद्यक्ष का सरकार पर निशाना #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T19:00:26+00:00

Drones create World Cup scoreboard in Seattle, Washington. #WorldCup #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T18:45:01+00:00

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | Jaspal Rana Death | CM Dhami | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T18:30:14+00:00

NEET Re-Exam 2026: Indore Students Reaction On Telegram Ban | 21 जून को दोबारा परीक्षा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T18:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers