Responsive Scrollable Menu

स्वतंत्रता दिवस पर CM हेमंत सोरेन का युवाओं को भरोसा, बोले- आपकी मेहनत और भविष्य की पूरी सुरक्षा करेंगे

Hemant Soren: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं के भविष्य को लेकर कई अहम बातें कहीं. करीब 12 पन्नों के अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं के साथ रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के अवसरों पर विशेष जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा जिस मेहनत और लगन के साथ अपने सपनों को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं, उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी माफिया, भ्रष्टाचार या अनियमितता के कारण युवाओं के सपनों पर असर न पड़े. उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास और उनका भविष्य सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

CM ने कहा कि हमारी विरासत हमें पहचान देती है और हमारे युवा उस पहचान को भविष्य देते हैं. मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मंच से राज्य के विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत और प्रतिभा को उचित अवसर दिलाने के लिए सरकार काम करेगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड के 608 युवाओं की बदलेगी किस्मत, ट्रेनिंग के साथ मिलेगी मशीन और रोजगार का मौका

 

परीक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर

JPSC और JSSC की परीक्षाओं से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ मौजूदा समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था तैयार करना है जिसमें भविष्य में युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय न हो.

उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए समयबद्ध वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, पारदर्शी प्रक्रिया और तकनीकी रूप से सुरक्षित परीक्षा प्रणाली विकसित करने की बात कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में भरोसा कायम करना जरूरी है, ताकि विद्यार्थी बिना किसी चिंता के अपनी तैयारी पर ध्यान दे सकें.

रोजगार के नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है. सरकार का लक्ष्य केवल सरकारी विभागों में खाली पदों को भरना नहीं, बल्कि राज्य में रोजगार के नए रास्ते तैयार करना भी है.

इसके लिए उद्योग, कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन, पर्यटन, डिजिटल सेवाओं और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया जाएगा. इससे युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी क्षेत्र और स्वरोजगार के विकल्प भी मिल सकेंगे.

JPSC-JSSC समेत भर्ती प्रक्रिया को गति देने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती एजेंसियों के जरिए नियुक्ति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने युवाओं से सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की और कहा कि उनकी मेहनत और उनके परिणाम को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा.

स्वतंत्रता दिवस के मंच से मुख्यमंत्री का यह संदेश ऐसे समय आया है, जब राज्य में छात्र और युवा परीक्षा व्यवस्था और नियुक्तियों को लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री के भरोसे और परीक्षा प्रणाली में सुधार के प्रस्तावों के बाद अब युवाओं की नजर सरकार की ओर से किए जाने वाले अगले कदमों पर रहेगी.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जांबाज होंगे सम्मानित, CM सोरेन देंगे राष्ट्रपति, वीरता और सराहनीय सेवा पदक

 

Continue reading on the app

Genda Phool गाने पर दीदी ने किया शानदार डांस, दिखाई कातिलाना अदा, ठुमके देखते रह गए लोग!

Viral Video: Genda Phool गाने पर लड़की का शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाने की धुन पर उनके जबरदस्त ठुमके, खूबसूरत एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंट अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो में उनकी एनर्जी और डांस मूव्स देखकर यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कमेंट कर उनकी परफॉर्मेंस को बेहद शानदार बता रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nrityangana_manisha_official नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: राहुल के कड़क शॉट पर चोटिल स्टार बल्लेबाज, हेलमेट पर लगी गेंद और छोड़ना पड़ा मैदान, टेंशन में टीम

Nishan Madushka injured on KL Rahul sweep shot: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन उस समय मैदान पर टेंशन का माहौल बन गया, जब श्रीलंकाई बल्लेबाज निशान मदुश्का के हेलमेट पर तेज गेंद जा लगी. मदुश्का शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे और केएल राहुल के स्वीप शॉट की सीधी चपेट में आ गए. इसके बाद मदुश्का को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. Sat, 15 Aug 2026 15:02:32 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev | “हमारा DNA एक है” — बाबा रामदेव | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T09:30:31+00:00

Dhirendra Shastri: 'देश के खिलाफ रहने वालों को जीने नहीं देंगे' #15august #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T09:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers