Rajasthan Crime: दादा की हत्या से पहले ऑनलाइन सर्च किए तरीके? 16 साल के पोते पर लगा सनसनीखेज आरोप
Rajasthan Crime News: यह घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है। इसके दो दिन बाद, 12 अगस्त को, स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने नदी के पास से पीड़ित का शव बरामद किया।
Political Conspiracy के खिलाफ ढाल बनेगी TVK Government: CM Vijay बोले- सोशल जस्टिस और ईमानदारी ही हमारी ताकत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार प्रशासनिक मामलों में केंद्र सरकार का सहयोग करेगी, लेकिन उन नीतियों का हमेशा विरोध करेगी जो राज्य के अधिकारों के खिलाफ होंगी। विजय ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों और सरकार के खिलाफ रची जाने वाली साजिशों को नाकाम किया जाएगा।
उन्होंने ‘फोर्ट सेंट जॉर्ज’ परिसर से स्वतंत्रता दिवस पर अपने पहले संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना भी आजादी के समान है और उनकी सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार का राजस्व निजी व्यक्तियों के पास जाने’’ से रोका गया है और सभी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। विजय ने किसी का विशेष रूप से उल्लेख किए बिना कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को परास्त किया जाएगा और सरकार के खिलाफ रची जाने वाली साजिशों को भी नाकाम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस उच्च आदर्श पर काम कर रही है कि ‘‘जन्म से सभी प्राणी समान हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, सच्ची और ईमानदार है तथा रिश्वत, भ्रष्टाचार एवं नशे की संस्कृति से मुक्त है तथा महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। विजय ने कहा, ‘‘सार्वजनिक जीवन में कभी कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
लोगों का कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की सरकार इसी आधार पर काम कर रही है। इसी आधार पर हम जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में केंद्र सरकार के साथ प्रशासनिक सहयोग भी बनाए रखते हैं लेकिन जब तमिलनाडु के सिद्धांतों की बात आती है, तो टीवीके सरकार उन फैसलों और नीतिगत निर्णयों का हमेशा विरोध करेगी जो राज्य के अधिकारों के खिलाफ होंगे और तमिलनाडु के हितों के विपरीत होंगे। इसे लेकर कोई दो राय नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि द्रविड़ नेता सी. एन. अन्नादुरई की जयंती पर 15 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू की जाएगी। इस योजना पर 755.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विजय ने कहा कि टीवीके सरकार अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की पिछली सरकारों द्वारा शुरू की गई अम्मा कैंटीन और स्कूली बच्चों के लिए नाश्ता योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के साथ उनमें सुधार भी कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं तमिलनाडु के उन लोगों का फिर से दिल से आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें नमन करता हूं, जिन्होंने जाति और धर्म के विचारों से ऊपर उठकर तथा धनबल और बाहुबल को नकारते हुए जन-केंद्रित एवं सामाजिक न्याय की सरकार स्थापित करने के लिए हमें भारी समर्थन दिया। हम भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ‘मिशन मोड’ पर काम कर रहे हैं।
हम चाहते हैं कि हमारे लोग भ्रष्टाचार को कई बर्दाश्त नहीं करें।’’ उन्होंने घोषणा की कि पूर्व सैनिकों की बेटियों (अधिकतम दो बेटियों) की शादी के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये की जाएगी। दिव्यांग पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को मिलने वाली मासिक सहायता भी 5,000 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये की जाएगी।
विजय ने यह भी घोषणा की कि स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाकर 23,000 रुपये और उनके परिजनों को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन बढ़ाकर 12,500 रुपये की जाएगी। समारोह में विजय के माता-पिता और अभिनेत्री तृषा भी मौजूद थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








