Responsive Scrollable Menu

राहुल-खड़गे लगातार दूसरे साल लालकिले समारोह में नहीं पहुंचे:भाजपा बोली- राहुल की सोच दिमागी नक्सल जैसी, वे नेता प्रतिपक्ष बनने लायक नहीं

दिल्ली में लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगातार दूसरे साल राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं हुए। इस पर भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने के योग्य नहीं हैं। राहुल गांधी की सोच ‘दिमागी नक्सल’ इकोसिस्टम जैसी है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर लिखा- राहुल गांधी लाल किले पर मौजूद रहने से बचते हैं। क्या कोई देशभक्त नेता प्रतिपक्ष या सार्वजनिक पद पर बैठा व्यक्ति जानबूझकर ऐसा कर सकता है? खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

चमोली टनल हादसा-8वां शव मिला, 2 मजदूर अब भी लापता:7 पंप मशीनों से निकाला जा रहा पानी, दल-दल रोक रहा रेस्क्यू टीम का रास्ता

चमोली की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के करीब 42 घंटे बाद 8वां शव बरामद हुआ है। सचिव आपदा प्रबंधन विभाग विनोद कुमार सुमन ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। 13 अगस्त की शाम अचानक पानी और मलबा आने से टनल में 22 मजदूर फंस गए थे। इनमें से 12 को सुरक्षित बाहर निकाला गया, 8 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 मजदूर अब भी लापता हैं। टनल के अंदर रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं। सबसे बड़ी मुश्किल पानी है, जो टनल में लगातार रिस रहा है। पंपों से पानी बाहर निकाला जा रहा है, लेकिन उसके साथ आया मलबा अब दलदल बन चुका है। यानी रेस्क्यू टीमों के सामने सिर्फ पानी निकालने की चुनौती नहीं है। पहले पानी कम करना है, फिर मलबे के बीच रास्ता बनाना है और उसके बाद दो लापता मजदूरों की तलाश करनी है। सवाल यह भी है कि अचानक इतना पानी और मलबा टनल में आया कहां से और अंदर इस वक्त हालात क्या हैं? समझिए टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी स्थिति। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें देखिए अब समझिए, अंदर रेस्क्यू कैसे चल रहा है? टनल के अंदर सबसे पहले पानी का स्तर कम करने की कोशिश हो रही है। इसके लिए 7 डिवाटरिंग पंप लगातार चलाए जा रहे हैं। लेकिन पानी का रिसाव पूरी तरह रुक नहीं रहा। यानी पंप जितनी तेजी से पानी निकाल रहे हैं, टनल के भीतर फिर पानी पहुंच रहा है। पानी कम होने के बाद भी रास्ता साफ नहीं होगा। पानी के साथ आया मलबा नीचे जमा है और कई जगह दलदल जैसा हो गया है। इसलिए रेस्क्यू टीम को पानी निकालना, मलबा हटाना और सुरक्षित रास्ता बनाना- तीनों काम साथ करने पड़ रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में THDC, HCC, NDRF, SDRF, CISF और जिला प्रशासन की टीमें लगी हैं। टीमें दो शिफ्टों में काम कर रही हैं और ये रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पानी और मलबा आया कहां से, अभी साफ नहीं THDC के मुताबिक 1440 मीटर चेनज पर अचानक तेज आवाज के साथ बड़ी मात्रा में पानी और मलबा टनल में आया। लेकिन पानी का स्रोत क्या था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कुछ सूत्रों के मुताबिक टनल से करीब 1500 मीटर अंदर पहले भी धंसाव हुआ था। हालांकि इसका 13 अगस्त के हादसे से सीधा संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच बाद में होगी। फिलहाल रेस्क्यू टीमों का पूरा ध्यान तीन लापता मजदूरों तक पहुंचने पर है। जिस पहाड़ में टनल बनी, उसकी चट्टानें भी समझिए विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की टनल पहाड़ के अंदर बनाई गई है। यहां मौजूद ग्रेनाइट एक कठोर क्रिस्टलाइन चट्टान है। ऐसी चट्टानों के अंदर पानी आम तौर पर चट्टान के कणों के बीच से आसानी से नहीं बहता, क्योंकि उनके बीच के खाली स्थान बहुत छोटे और आपस में जुड़े नहीं होते। लेकिन चट्टान में मौजूद प्राकृतिक दरारें, फ्रैक्चर और जॉइंट पानी के लिए रास्ता बना सकते हैं। यानी पहाड़ ऊपर से कितना भी ठोस दिखाई दे, उसके अंदर की दरारों में पानी जमा हो सकता है और इन्हीं रास्तों से पानी टनल तक पहुंच सकता है। USGS के अध्ययनों में भी ग्रेनाइट और दूसरी क्रिस्टलाइन चट्टानों में पानी के प्रवाह को फ्रैक्चर और जॉइंट से जुड़ा पाया गया है। दलदल में तलाश क्यों मुश्किल? रेस्क्यू टीम के लिए पानी निकालना सिर्फ पहला चरण है। पानी कम होने के बाद भी मलबा रास्ता रोक रहा है। पानी और मिट्टी-मलबे के मिश्रण से कई हिस्से दलदल जैसे हो गए हैं। ऐसे में बचावकर्मी सामान्य तरीके से आगे नहीं बढ़ सकते। उन्हें हर कदम देखकर रखना पड़ रहा है, क्योंकि मलबे के नीचे की स्थिति साफ नहीं है। ऊपर से लगातार पानी आने की स्थिति भी बनी हुई है। सामने आए रेस्क्यू वीडियो में बचावकर्मी टनल के अंदर नीले ड्रम के सहारे टॉर्च की रोशनी में तलाश करते नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंदर सामान्य तरीके से चलकर सर्च करना कितना मुश्किल है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… CM धामी बोले- उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि:देहरादून में फहराया तिरंगा, धोती-कुर्ते में नजर आए; पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मेडल से सम्मानित उत्तराखंड में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है और सरकार सैनिकों व उनके परिवारों के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने से चूका भारत, इंग्लैंड की जीत का सिलसिला बरकरार

एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत के पास इंग्लैंड को हराकर 32 साल के जीत के सूखे को खत्म करने और इतिहास रचने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4-2 से शिकस्त दे दी है और जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। Mon, 17 Aug 2026 20:14:35 +0530

  Videos
See all

Aar Paar with Amish Devgan : Dimagi Naxal | PM Modi | Congress | Rahul Gandhi | Gen-Z | BJP |AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T14:45:06+00:00

Nag Panchami Viral VIdeo: नागपंचमी पर दिखा नाग नागिन का जोड़ा! #shorts #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T14:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers