उज्जैन: दशहरा मैदान पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने लहराया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, शहीदों के परिवारों का किया गया सम्मान
उज्जैन के दशहरा मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। इसके बाद प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और परेड निकाली गई।
प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधी, स्कूली बच्चे और शहर के नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
दशहरा मैदान पर लहराया तिरंगा
मंत्री गौतम टेटवाल ने दशहरा मैदान पर जब तिरंगा लहराया तब मौके पर संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, डीआईजी नवनीत भसीन, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा सांसद अनिल फिरोजिया अधिकारी जनप्रतिनिधि स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिजन शामिल हुए।
संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, परेड कमांडरों से परिचय, हर्ष फायर, राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान भी रखा गया। यहां स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी का प्रदर्शन किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। देश भक्ति गीतों पर स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से भर दिया।
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दशहरा मैदान, उज्जैन में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी एवं राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का भाव साझा किया।
इस अवसर पर परेड की सलामी ली तथा पुलिस विभाग द्वारा आयोजित मार्च… pic.twitter.com/d8Ov5YSeHB
— Dr Gautam Tetwal (@gautamtetwalbjp) August 15, 2026
इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिवार और देहदान करने वाले लोगों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण भी किया गया और मुख्य अतिथि ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर सेंट्रल जेल से 6 बंदियों की रिहाई, अच्छे आचरण का मिला तोहफा
देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस का पर्व 15 अगस्त उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर ग्वालियर केंद्रीय जेल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लंबे समय से सजा काट रहे छह बंदियों को खुली हवा में सांस लेने की आजादी का तोहफा मिला। जेल प्रशासन ने सभी बंदियों को प्रमाण पत्र सौंपकर रिहा किया और समाज में एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।
जेल अधीक्षक राकेश बांगरे ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार वर्ष में 15 अगस्त, 26 जनवरी तथा दो अन्य विशेष अवसरों पर पात्र बंदियों की सजा में छूट दी जाती है। इसके लिए बंदियों के जेल में आचरण, अनुशासन, कार्य के प्रति निष्ठा और सुधारात्मक व्यवहार को प्रमुख आधार बनाया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत ग्वालियर केंद्रीय जेल में बंद छह कैदियों को पात्र पाए जाने पर रिहा करने का निर्णय लिया गया।
14 साल तक जेल में रहे, अब नई जिंदगी की शुरुआत
रिहा हुए बंदियों में कई ऐसे थे, जिन्होंने करीब 14 साल तक जेल में रहकर अपनी सजा पूरी की। जेल की चारदीवारी और सलाखों से बाहर निकलते समय उनके चेहरों पर खुशी के साथ भावुकता भी नजर आई। लंबे समय बाद आजादी का अहसास और अपने परिवार तथा अपनों से मिलने की उम्मीद उनके लिए बेहद खास थी।
रिहाई के लिए राज्य शासन और जेल प्रशासन का आभार जताया
रिहाई के बाद बंदियों ने सरकार और जेल प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जेल में अनुशासित जीवन जीने और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने का उन्हें लाभ मिला। उनका कहना था कि जेल प्रशासन की ओर से सुधार और अच्छे आचरण के लिए लगातार प्रेरित किया गया, जिससे उन्हें अपनी जिंदगी को नए तरीके से शुरू करने का हौसला मिला है। उन्होंने कहा कि गुस्से और क्षणिक आवेश में लिया गया फैसला पूरे जीवन को बर्बाद कर देता है, इसलिए जीवन में धैर्य, संयम और कानून का पालन करना आवश्यक है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








