Responsive Scrollable Menu

पेट्रोल-डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में कटौती:पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी जीरो हुई, डीजल पर ₹24 और ATF पर ₹19.5 लीटर लगेगी

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई ईंधन यानी ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें 14 अगस्त से लागू हो गई हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल एक्सपोर्ट पर टैक्स को पूरी तरह खत्म यानी ‘जीरो’ कर दिया गया है, जबकि डीजल और जेट फ्यूल पर शुल्क में राहत दी गई है। किस ईंधन पर कितनी कटौती हुई डीजल के एक्सपोर्ट पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी SAED को 25.5 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 24 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। इसी तरह ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को 22 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 19.5 रुपए प्रति लीटर तय किया गया है। सबसे बड़ी राहत पेट्रोल एक्सपोर्ट पर मिली है। 3 अगस्त को लगाए गए 3.5 रुपए प्रति लीटर के टैक्स को अब घटाकर जीरो कर दिया गया है। घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या असर होगा? वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि देश के भीतर आम उपभोक्ताओं के लिए बेचे जाने वाले पेट्रोल और डीजल की मौजूदा ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू बाजार में फ्यूल की कीमतें पहले की तरह बनी रहेंगी। यह फैसला केवल विदेशों में फ्यूल एक्सपोर्ट करने वाली रिफाइनरीज और कंपनियों के लिए लागू होगा। विंडफॉल टैक्स क्या है और इसे क्यों लगाया गया था? मिडल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई थीं। इस दौरान भारतीय ऑयल रिफाइनिंग कंपनियां घरेलू बाजार में आपूर्ति करने की बजाय विदेशी बाजारों में महंगे दामों पर तेल बेचकर मुनाफा कमा रही थीं। इसी मुनाफे को कंट्रोल करने और देश के भीतर ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पहली बार 27 मार्च को डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर टैक्स लगाया था। इसके बाद 16 मई से पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर भी यह टैक्स लागू किया गया था। 15 दिन में होती है समीक्षा सरकार हर 14-15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन का आकलन करती है। अगर ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल और रिफाइनिंग मार्जिन में नरमी आती है, तो विंडफॉल टैक्स घटा दिया जाता है।

Continue reading on the app

'सुधर जाओ नहीं तो आंदोलन करूंगा', स्वतंत्रता दिवस पर रामदेव ने 'कॉकरोच पार्टी' से मिलाए सुर

योगगुरु रामदेव ने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है। स्कूलों में बुनियादी सुविधा का अभाव है। उन्होंने कहा कि अगर सुधार नहीं हुआ तो ज्यादा आंदोलन होंगे। उन्होंने कहा, कहीं ऐसा ना हो कि मुझे फिर आंदोलन करना पड़े।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट का अनोखा रिकॉर्ड, इकलौता भारतीय बॉलर जिसने किया ये कारनामा

unique cricket record: टेस्ट क्रिकेट में मैच की पहली गेंद पर विकेट दुनिया के कई गेंदबाजों ने झटका है, लेकिन सीरीज की पहली गेंद पर ये कारनामा बेहद चुनिंदा बॉलर्स के नाम दर्ज है. दुनिया में सिर्फ 11 ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है. इनमें एक भारतीय दिग्गज भी शामिल है. दरअसल, यह नाम और कोई नहीं, बल्कि कपिल देव हैं. कपिल देव इस कारनामे को अंजाम देने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज थे. 1992 में उन्होंने ऐसा किया. Sat, 15 Aug 2026 14:12:07 +0530

  Videos
See all

Dhirendra Shastri: 'देश के खिलाफ रहने वालों को जीने नहीं देंगे' #15august #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T09:30:37+00:00

Baba Ramdev | “हमारा DNA एक है” — बाबा रामदेव | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T09:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers