Responsive Scrollable Menu

बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही विवादों में:ललित मोदी शो से जुड़ने की फर्जी खबरों पर भड़के, लीगल एक्शन लिया

आईपीएल के संस्थापक और बिजनेसमैन ललित मोदी, बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों पर भड़क गए हैं। उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताते हुए, इस तरह की खबरें फैलाने वालों को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने साफ कहा है कि वो न इस शो का हिस्सा बन रहे हैं और न ही बनेंगे। ललित मोदी ने शनिवार सुबह ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, “फेक न्यूज। बस बात खत्म। मुझसे बिग बॉस 20 के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है। मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रहा हूं और न ही ऐसा करने का मेरा कोई इरादा है। आगे उन्होंने लिखा, यह वाकई हैरान करने वाली बात है कि बिना संबंधित व्यक्ति से पूछे, पूरी तरह मनगढ़ंत खबर भी “न्यूज” बन जाती है। मेरे वकीलों ने इस मामले में संलग्न कानूनी नोटिस जारी किया है। शायद अगली बार खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लेना चाहिए।” मोदी ने अपने वकीलों की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस को भी शेयर किया। उनके वकील हिरानी एंड एसोसिएट्स ने उन प्रकाशनों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेतावनी दी, जिन्होंने उनके बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरें चलाई थीं। नोटिस में खबरों को बताया झूठा और आधारहीन कानूनी नोटिस में कहा गया है कि ललित मोदी को बिग बॉस 20 का प्रतियोगी बनाए जाने की खबरें झूठी हैं। नोटिस में कहा गया, “हमारे मुवक्किल स्पष्ट करते हैं कि उक्त खबरें झूठी, आधारहीन और शरारतपूर्ण हैं। हमारे मुवक्किल से कार्यक्रम के निर्माताओं, प्रसारकों, चैनल या किसी प्रतिनिधि ने संपर्क नहीं किया है।” इसमें आगे कहा गया कि मोदी की ओर से किसी व्यक्ति को उनका प्रतिनिधित्व करने या उनकी तरफ से इस कार्यक्रम के बारे में बयान देने की अनुमति नहीं दी गई है। नोटिस के अनुसार, खबरें बिना जांच और अनुमति के प्रकाशित की गईं। इसमें बिग बॉस 20 से संबंध दिखाने के लिए मोदी के नाम, तस्वीर, फोटो, रूप, आवाज और उनकी पहचान से जुड़ी दूसरी चीजों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई गई। 6 सितंबर को प्रीमियर होगा बिग बॉस 20 इस बीच, बिग बॉस के 20वें सीजन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। सलमान खान इस सीजन में भी शो के होस्ट के तौर पर लौट रहे हैं। बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर होगा। शो के पहले ट्रेलर में नए फॉर्मेट की झलक दी गई है।

Continue reading on the app

लाल किले से 75 मिनट बोले PM मोदी, 4 साल में सबसे छोटा रहा भाषण, जानें किन बड़े मुद्दों पर किया फोकस

इस साल पीएम मोदी का भाषण भले ही पहले के मुकाबले छोटा रहा, लेकिन इसमें देश के भविष्य को लेकर कई बड़े संकेत और अहम फैसलों की झलक मिली। आर्थिक विकास से लेकर युवाओं और नई तकनीक तक, प्रधानमंत्री ने कई ऐसे मुद्दों पर बात की, जिनका असर आने वाले वर्षों में देश की दिशा पर पड़ सकता है। जानें आखिर भाषण में क्या रहा खास और युवाओं के लिए क्या बड़ा ऐलान हुआ?

Continue reading on the app

  Sports

Spain ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 21वीं जीत के साथ तोड़ा Australia का World Record

स्पेन की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 21 जीत दर्ज कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। फिनलैंड को आठ विकेट से हराकर स्पेन ने यह खास उपलब्धि हासिल की।

यह मुकाबला 2028 टी20 विश्व कप के लिए यूरोप उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर सी में स्पेन का पहला मैच था। फिनलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन का लक्ष्य दिया था। स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार जीत का सिलसिला 21 मुकाबलों तक पहुंचा दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, स्पेन की यह लगातार 21वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत है। उसका यह सिलसिला फरवरी 2023 में आइल ऑफ मैन के खिलाफ जीत से शुरू हुआ था। इसके बाद टीम ने जर्सी, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, ग्रीस और फिनलैंड जैसी यूरोपीय टीमों को लगातार हराया है। साल 2025 का अंत भी स्पेन ने लगातार 20 जीत के साथ किया था और 2026 में अपने पहले ही आधिकारिक मुकाबले में जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भी स्पेन के ही नाम था। हालांकि अब उसने अपनी उपलब्धि को और आगे बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003-04 के दौरान लगातार 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते थे। रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली उस टीम ने 2003 विश्व कप तक लगातार 17 एकदिवसीय मुकाबले जीते थे और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में भी जीत हासिल की थी।

स्पेन की क्रिकेट यात्रा को देखें तो यह टीम कुछ साल पहले तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा चर्चा में नहीं थी। स्पेन को 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की संबद्ध सदस्यता मिली थी और 2017 में उसे सहयोगी सदस्य का दर्जा मिला। 2019 में टी20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद से उसने 50 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 41 में जीत मिली और केवल आठ में हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि स्पेन में क्रिकेट का इतिहास भी काफी पुराना है। देश में 1809 तक क्रिकेट मुकाबले खेले जाने के प्रमाण मिलते हैं। बार्सिलोना और मैड्रिड जैसे फुटबॉल के लिए मशहूर शहरों में 1980 के दशक से क्रिकेट क्लब भी सक्रिय रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की लंबे समय से चल रही विकास योजनाओं ने भी स्पेन में इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद की है।

स्पेन की इस उपलब्धि को एक और बड़ी सफलता उसी समय मिली है। देश की राष्ट्रीय खेल परिषद ने क्रिकेट को आधिकारिक रूप से मान्यता दे दी है। ऐसे में लगातार 21 जीत का रिकॉर्ड और खेल को मिली सरकारी मान्यता स्पेन में क्रिकेट के भविष्य के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
Sun, 16 Aug 2026 18:39:21 +0530

  Videos
See all

NSA Ajit Doval: ऑपरेशन सिंदूर की प्लानिंग पर NSA डोभाल का बड़ा बयान #pakistan #worldnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:01:24+00:00

Uttar Pradesh News: अभी अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! | Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers