सिरप पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, खरीदने के लिए अनिवार्य होगी डॉक्टर की वैध पर्ची
Syrup Purchase Rule: सिरप पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अहम फैसला लिया है। अब खांसी की सिरप समेत सभी तरह की सिरप बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। अब इन दवाओं को खरीदने के लिए ग्राहकों को डॉक्टर की वैध पर्ची दिखानी होगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत का संबंध दूषित खांसी की सिरप से पाए जाने के कुछ महीनों बाद उठाया गया है। इस घटना ने आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली लिक्विड दवाओं की सुरक्षा, क्वालिटी कंट्रोल और रेगुलेशन को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।
Union Ministry of Health and Family Welfare issues notification which brings into effect that all 'Syrups', including cough syrups will no longer be available over the counter. A prescription by a doctor will be required for the purchase of 'Syrups'. pic.twitter.com/SaszQvHH1C
— Press Trust of India (@PTI_News) June 16, 2026
खबर अपडेट की जा रही है...
Surya Nakshatra Parivartan 2026: 22 जून को सूर्य देव राहु में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बंपर सफलता
Surya Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन एक बेहद जरूरी घटना माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 जून 2026, दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में जाना मकर संक्रांति की तरह ही बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इसी दिन से वर्षा ऋतु की औपचारिक शुरुआत भी होती है. राहु के नक्षत्र में सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों पर गहरा असर डालेगा, लेकिन ये 4 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है. इस दौरान इन राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और करियर में बंपर सफलता भी मिलेगी. आइए जानते हैं किन राशियों को सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ मिलेगा.
सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ रहने वाला है. आपके साहस में वृद्धि होगी. इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी. सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. अटके हुए काम पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं. अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह समय उत्तम है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि में ही सूर्य देव गोचर करते हुए आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इसलिए इसका सीधा और सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर दिखाई देगा. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अचानक आगे बढ़ने की उम्मीद है. कारोबारी यात्राएं लाभकारी हो सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा. सर्य आपकी राशि के स्वामी हैं इसलिए आपके लिए यह नक्षत्र परिवर्तन खास तौर से फलदायी माना जा रहा है. आपकी आमदनी के स्त्रोतों में वृ्द्धि होगी. पुराना कर्ज चुकाने में आप सफल होंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. सरकारी क्षेत्रों से जुड़ें कामों में बड़ी सफलता हाथ लगेगी.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में आना भाग्य के द्वार खोलवे जैसा होगा. व्यापार में नए पार्टनर्स जुड़ सकते हैं जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं. किस्मत का पूरा साथ मिलने से आपके सोचे हुए प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे. पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के संकेत हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation