ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, दो दिन में 75 गुना सब्सक्रिप्शन, अब भी है दांव लगाने का मौका
होराइजन रिक्लेम (इंडिया) के आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। शुरुआती दो दिन में कंपनी के आईपीओ 75 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। ग्रे मार्केट में होराइजन रिक्लेम (इंडिया) के शेयर दहाड़ रहे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 103 रुपये है।
प्रणीत मोरे के 370 बिरयानी मामले में मुनव्वर की जनता से अपील, बोले- अब थम जाओ
370 की बिरयानी वाले विवाद के बाद प्रणीत मोरे लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई है और सोशल मीडिया अकाउंट चेक करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन सब के बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को प्रणीत को सहारा देते हुए देखा गया।
मुनव्वर ने इस मामले में लोगों प्रणीत को निशाना बनाना बंद करने की बात करते हुए आगे बढ़ने की अपील की है। बता दें की हाल ही में एक स्टैंडअप शो का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें हिमांशु जांगड़ा नाम के एक शख्स ने महिला दोस्त को 370 की बिरयानी खिलाने के एवज में रिटर्न मिलने की उम्मीद होने की बात कही थी। सोशल मीडिया ये वीडियो सामने आते ही बवाल मच गया था।
मुनव्वर फारूकी ने किया सपोर्ट
वीडियो वायरल होने के बाद प्रणीत और हिमांशु दोनों की कड़ी आलोचना हुई थी। मामला पुलिस की शिकायत तक पहुंच गया था। कॉमेडियन का सोशल मीडिया अकाउंट भी डीएक्टिवेट हो गया था। अब इस मामले में मुनव्वर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हैं उन्होंने माना की घटना के दौरान किए गए कमेंट अनुचित थे। लेकिन यह भी कहा कि इसमें शामिल लोगों को पहले ही काफी सजा मिल गई।
मुनव्वर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सबको रुक जाना चाहिए। कॉमेडियन में बहुत गलत बात बोली क्राउड वर्क में भी बहुत गलत बात हुई। उसे लड़की ने भी जो बोला मैं उससे असहमत हूं। उन्होंने जो बोला मुझे सुनना पसंद नहीं है लेकिन एक लेवल होता है। आगे उन्होंने कहा इन लोगों को परिणाम मिल चुके हैं। एफआईआर हो गई, नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत भी चली गई। उनके साथ उनकी बातों की वजह से बहुत बुरा हुआ। लेकिन अब रुक जाओ। कंटेंट के नाम पर उन्हें जो निचोड़ा जा रहा है, बस करो भाई।
View this post on Instagram
Video Credit: Bollywood News
जब किसी की लाश….
मुनव्वर ने कहा उन लोगों ने जो बात बोली उसका अंजाम उन्हें मिल गया है। जब किसी की लाश निकलेगी ना तब तुम्हें समझ आएगा। बस करो अब, हर चीज़ की एक सीमा होती है। कानूनी तौर पर जो होना होगा हो जाएगा पर तुम अब चुप हो जाओ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News