कानपुर में पहली बार यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप, दम आजमाएंगे 3000 खिलाड़ी, 16 से 23 तक चलेगा मुकाबला
कानपुर शहर में पहली बार टेबल टेनिस का इतना बड़ा राष्ट्रीय मुकाबला होने जा रहा है. द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में 16 से 23 अगस्त तक यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित होगी. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के सत्र 2026-27 की यह पहली राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप होगी. इसमें देशभर से करीब 3000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि कानपुर पहुंचेंगे. कई वर्षों बाद शहर में राष्ट्रीय रैंकिंग स्तर की इतनी बड़ी प्रतियोगिता हो रही है.
ऐसा तो पहली बार देखा! केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल को जानबूझकर करा दिया RUN-OUT, वीडियो वायरल
IND VS SL: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है, जो रन-आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. मगर, उनके रन आउट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है और क्रिकेट के गलियारों में अब इसी की चर्चा हो रही है.
यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
भारत की ओर से ओपनिंग करने आई यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी. जहां दोनों ही बल्लेबाजों के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन तभी तालमेल में कमी के चक्कर में यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि सिंगल रोकने के लिए दाईं ओर डाइव लगा रहे केशरा नुवान्था से यशस्वी जायसवाल टकरा गए. जायसवाल का पैर फिसल गया और वह ज़मीन पर गिर गए. लेकिन KL पहले ही दौड़ पड़े थे और आधे रास्ते तक पहुँच चुके थे क्योंकि यह एक आसान सिंगल था.
जैसे ही केएल राहुल ने जायसवाल को गिरते देखा, वह रुक गए, लेकिन जायसवाल वापस खड़े हुए और आगे कदम बढ़ाया, जिससे लगा कि वह फिर से रन लेना चाहते हैं. अचानक वह पीछे मुड़े और बॉलर के एंड पर क्रीज़ में वापस जाने की कोशिश करने लगे. केएल ने जायसवाल के इस कन्फ्यूजिंग सिग्नल को रन के लिए 'हाँ' समझा और दोनों बल्लेबाज एक ही एंड पर पहुंच गए. ज़ाहिर है, KL ने जायसवाल से पहले अपना बल्ला क्रीज़ में रखा, इसलिए जायसवाल RUN-OUT हो गए.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया बनी 600वां टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम, जानिए भारत से पहले किन 2 टीमों ने किया ये कारनामा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









