Responsive Scrollable Menu

युवाओं को सही दिशा देना जरूरी, वरना वे समाज पर बोझ बन जाएंगे: Gen-Z को लेकर मोहन भागवत की चिंता

युवाओं को दिशा देना जरूरी, वरना वे समाज पर बोझ बन जाएंगे: Gen-Z को लेकर मोहन भागवत की चिंता

Continue reading on the app

बॉयफ्रेंड की वजह से आते थे पैनिक अटैक, आंखों की हुई सर्जरी, इस एक्ट्रेस ने बयां किया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द

Anupama Parmeswaran on Anxiety Panic Attacks: साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की, जब वो एक रिश्ते की वजह से बेहद तनाव में रहने लगी थीं. अनुपमा ने बताया कि उस दौरान उन्हें लगातार स्ट्रेस और एंग्जायटी रहती थी. यहां तक कि उन्हें पैनिक अटैक आने लगे थे और कई बार वो ब्लैकआउट तक हो जाती थीं.

एक्ट्रेस की इस बातचीत के बाद उनके फैंस भी परेशान हैं. हालांकि अनुपमा ने अपने इंटरव्यू में उस रिश्ते या पार्टनर का नाम नहीं लिया, जिसकी वजह से उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था. वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इन बातों को एक्टर ध्रुव विक्रम से जोड़ रहे हैं, क्योंकि दोनों के रिश्ते को लेकर पहले भी अफवाहें सामने आती रही हैं. हालांकि अनुपमा ने खुद इस बात की पुष्टि नहीं की है. 

पैनिक अटैक और एंग्जायटी से जूझीं अनुपमा

धन्या वर्मा को दिए इंटरव्यू में अनुपमा परमेश्वरन ने अपने उस रिश्ते के बारे में बात की जिसने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला था. उन्होंने बताया कि उस समय उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ रही थी. अनुपमा के मुताबिक, उन्हें पैनिक अटैक और एंग्जायटी अटैक आने लगे थे. कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती थी कि वो ब्लैकआउट तक हो जाती थीं. इस दौरान उनका वजन भी तेजी से कम होने लगा था.

एक्ट्रेस ने बताया कि इससे पहले उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा अनुभव कभी नहीं किया था. वो खुद को एक खुशमिजाज और नार्मल जिंदगी जीने वाली लड़की मानती थीं. लेकिन उस रिश्ते के दौरान उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि उस दौरान उनके साथ किसी तरह की शारीरिक मारपीट नहीं हुई थी. 

तनाव का असर शरीर पर भी पड़ने लगा था

अनुपमा ने बताया कि रिश्ते से जुड़ी परेशानियों का असर सिर्फ उनकी मानसिक स्थिति पर ही नहीं पड़ा, बल्कि उनके शरीर पर भी इसका असर दिखाई देने लगा था. उन्होंने कहा कि कई बार स्ट्रेस इतना ज्यादा बढ़ जाता था कि उनकी दाहिनी आंख फड़कने लगती थी. स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि उन्हें अपने काम पर भी असर पड़ता दिखाई देने लगा. एक्ट्रेस के मुताबिक, कई मौकों पर शूटिंग तक रोकनी पड़ती थी. वो ठीक से खाना नहीं खा पाती थीं और जब भी उस रिश्ते से जुड़ी कोई बात उन्हें परेशान करती थी, उनकी एंग्जायटी और बढ़ जाती थी. कई बार तो उन्हें उल्टी तक हो जाती थी.

रातभर रोती थीं, लेकिन सुबह शूटिंग पर जाना पड़ता था

अनुपमा ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो कई रातों तक घंटों रोती रहती थीं. इसके बावजूद अगले दिन उन्हें शूटिंग के लिए तैयार होना पड़ता था. एक्ट्रेस ने बताया कि निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों को अपने प्रोफेशनल काम से अलग रखना उनके लिए आसान नहीं था. वो अंदर से परेशान थीं, लेकिन कैमरे के सामने उन्हें सामान्य नजर आना पड़ता था. एक कलाकार के लिए ये स्थिति कितनी मुश्किल हो सकती है, इसका अंदाजा अनुपमा की बातों से लगाया जा सकता है. जहां एक ओर वो निजी जिंदगी में मानसिक तनाव से जूझ रही थीं, वहीं दूसरी ओर उन्हें अपने करियर और शूटिंग की जिम्मेदारियां भी निभानी थीं.

आंख में हुई गंभीर परेशानी, करानी पड़ी सर्जरी

अनुपमा ने इस दौरान अपनी आंख से जुड़ी एक गंभीर समस्या का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनकी पर्सनल लाइफ में चल रहे तनाव के दौर में उन्हें आंख से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘पराधा’ के प्रमोशन के दौरान के वीडियो का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय उनकी एक आंख काफी सूजी हुई दिखाई देती थी. उनके मुताबिक, उनकी लैक्रिमल ग्लैंड यानी आंसू बनाने वाली ग्रंथि में सूजन आ गई थी. ये समस्या बाद में इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें सर्जरी तक करवानी पड़ी.

अनुपमा ने बताया कि सर्जरी के दौरान ग्रंथि को ठीक करने के लिए उसे वापस टांके लगाकर सही किया गया. हालांकि उन्होंने इस मेडिकल समस्या को सीधे तौर पर अपने रिश्ते या तनाव की वजह बताने की पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने ये जरूर बताया कि उस दौर में उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा हो रही थीं.

शरीर पर हुए थे घाव

अनुपमा ने बातचीत में अपने शरीर पर हुए कुछ घावों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उस मुश्किल दौर के दौरान उनके शरीर में कई तरह की समस्याएं हुईं, जिनका असर लंबे समय तक रहा. हालांकि एक्ट्रेस ने दोबारा साफ किया कि ये चोटें किसी तरह के फिजिकल अटैक या मारपीट की वजह से नहीं थीं. उन्होंने अपने पार्टनर पर शारीरिक हिंसा का आरोप नहीं लगाया है.

ये भी पढ़ें: 'दुनिया का हर कलाकार भारत में करना चाहता है परफॉर्म', स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने बताया भारत की ‘कॉन्सर्ट इकोनॉमी’ का दम

Continue reading on the app

  Sports

AUS VS BAN Day-3: हार से बचने के लिए छटपटा रहा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश ने तीसरे दिन भी निकाल दिया पसीना

Australia vs Bangladesh, 1st Test Day-3 ऑस्टेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपना शिकंजा कस लिया है. मेजबान टीम की दूसरी पारी में भी उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल रही. तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 161 रन बनाने में अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे चल रही है. Sat, 15 Aug 2026 14:02:17 +0530

  Videos
See all

Shorts : Trisha Krishnan ने Vijay को किया सलाम, वायरल हुआ ये खास पल , Trisha Krishnan-Vijay | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T08:44:08+00:00

UP News: Dadri में BJP की रैली में चोरी, फोन समेत उड़ाया इतना सामान | BJP Rally | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T08:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers