Responsive Scrollable Menu

‘मैंने तो Kiss भी नहीं किया…’, ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन की आलोचनाओं पर यश ने तोड़ी चुप्पी

'टॉक्सिक' का ट्रेलर देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हैं तो वहीं इसका सॉन्ग रिलीज होने से लेकर अब तक मूवी में दिखाए गए इंटीमेट सीन को लेकर काफी आलोचना भी हुई है. अब एक्टर यश ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

Continue reading on the app

CP Radhakrishnan: विभाजन की पीड़ा याद रखना जरूरी ताकि दोबारा न हो ऐसी विभीषिका

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेले गये कष्टों और बलिदानों को याद रखा जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी ‘‘विभीषिका’’ फिर कभी न दोहराई जाए। उन्होंने देश की एकता और सद्भाव को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलाधिपति राधाकृष्णन ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर ‘सेंटर फॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टिशन स्टडीज’ (सीआईपीएस) और भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

राधाकृष्णन ने कहा, “यह हमारे स्वतंत्रता दिवस मनाने से ठीक एक दिन पहले की बात है। हमें याद रखना चाहिए कि स्वतंत्रता की खुशी को 1947 में हमारे बुजुर्गों द्वारा झेली गई पीड़ा से कभी अलग नहीं किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विभाजन हमारे देश के इतिहास के सबसे दुखद और अमानवीय अध्यायों में से एक था।’’ उन्होंने कहा कि अतीत को याद करना ‘‘पुराने घावों को कुरेदना’’ नहीं है, बल्कि इतिहास से सीखना और अधिक सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा, ‘‘यह याद रखना जरूरी है कि स्वतंत्रता बिना किसी कीमत, पीड़ा या बलिदान के नहीं मिली।

हमारे बुजुर्गों द्वारा झेली गई पीड़ा ने भारत को स्वतंत्र देश बनाया। इस तरह की विभीषिका दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए।’’ उपराष्ट्रपति ने देश की अखंडता की रक्षा करने और उसकी विविधता का सम्मान करने की नागरिकों की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इस देश की अखंडता को बनाए रखना हम सभी का सर्वोच्च कर्तव्य है।

मेरी मातृमेरे लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दूसरों की मातृसे नफरत करूं। हमें भारतीय होने पर बहुत गर्व होना चाहिए।’’ दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि यह दिन उन परिस्थितियों पर विचार करने और उन लोगों को याद करने का मौका है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवा दी। सिंह ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के कई परिवारों के जीवन में अंधेरा छा गया था।

इसलिए हम इस दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सवाल पूछने और अपनी गलतियों से सीखने का दिन है।

Continue reading on the app

  Sports

Spain ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 21वीं जीत के साथ तोड़ा Australia का World Record

स्पेन की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 21 जीत दर्ज कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। फिनलैंड को आठ विकेट से हराकर स्पेन ने यह खास उपलब्धि हासिल की।

यह मुकाबला 2028 टी20 विश्व कप के लिए यूरोप उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर सी में स्पेन का पहला मैच था। फिनलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन का लक्ष्य दिया था। स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार जीत का सिलसिला 21 मुकाबलों तक पहुंचा दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, स्पेन की यह लगातार 21वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत है। उसका यह सिलसिला फरवरी 2023 में आइल ऑफ मैन के खिलाफ जीत से शुरू हुआ था। इसके बाद टीम ने जर्सी, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, ग्रीस और फिनलैंड जैसी यूरोपीय टीमों को लगातार हराया है। साल 2025 का अंत भी स्पेन ने लगातार 20 जीत के साथ किया था और 2026 में अपने पहले ही आधिकारिक मुकाबले में जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भी स्पेन के ही नाम था। हालांकि अब उसने अपनी उपलब्धि को और आगे बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003-04 के दौरान लगातार 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते थे। रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली उस टीम ने 2003 विश्व कप तक लगातार 17 एकदिवसीय मुकाबले जीते थे और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में भी जीत हासिल की थी।

स्पेन की क्रिकेट यात्रा को देखें तो यह टीम कुछ साल पहले तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा चर्चा में नहीं थी। स्पेन को 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की संबद्ध सदस्यता मिली थी और 2017 में उसे सहयोगी सदस्य का दर्जा मिला। 2019 में टी20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद से उसने 50 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 41 में जीत मिली और केवल आठ में हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि स्पेन में क्रिकेट का इतिहास भी काफी पुराना है। देश में 1809 तक क्रिकेट मुकाबले खेले जाने के प्रमाण मिलते हैं। बार्सिलोना और मैड्रिड जैसे फुटबॉल के लिए मशहूर शहरों में 1980 के दशक से क्रिकेट क्लब भी सक्रिय रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की लंबे समय से चल रही विकास योजनाओं ने भी स्पेन में इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद की है।

स्पेन की इस उपलब्धि को एक और बड़ी सफलता उसी समय मिली है। देश की राष्ट्रीय खेल परिषद ने क्रिकेट को आधिकारिक रूप से मान्यता दे दी है। ऐसे में लगातार 21 जीत का रिकॉर्ड और खेल को मिली सरकारी मान्यता स्पेन में क्रिकेट के भविष्य के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
Sun, 16 Aug 2026 18:39:21 +0530

  Videos
See all

NSA Ajit Doval: ऑपरेशन सिंदूर की प्लानिंग पर NSA डोभाल का बड़ा बयान #pakistan #worldnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:01:24+00:00

Uttar Pradesh News: अभी अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! | Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers