Responsive Scrollable Menu

सेना के बेड़े में शामिल होंगे 840 खतरनाक ड्रोन, टाटा-निबे को ₹1,577 करोड़ का ऑर्डर

भारतीय सेना ने घरेलू कंपनियों से लंबी दूरी तक हमला करने वाले 840 ड्रोन खरीदने का फैसला किया है. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और निबे को 1,577 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.

Continue reading on the app

West Bengal में 16 अगस्त से Ayushman Bharat योजना लागू होगी, 1.5 करोड़ परिवारों को फायदा

पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 16 अगस्त से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाएगी। इस योजना के दायरे में करीब 1.5 करोड़ परिवारों के छह करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। सरकार ने कहा कि इस योजना की शुरुआत राज्य के लिए एक नया दिन होगा।

इसके साथ ही सरकार ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों के दौरान राज्य के लोगों को केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा गया। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक बिना नकद भुगतान के इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मार्गदर्शन में इस योजना को लागू किया जाएगा और आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यह योजना शुरुआती तौर पर राज्य की स्वास्थ्य साथी योजना और प्रस्तावित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ-साथ संचालित होगी। मंत्री ने कहा, हर कोई इस योजना का लाभ उठा सकेगा। किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है कि उसे योजना से वंचित कर दिया जाएगा।

सरकार की योजना अगले तीन महीनों में तीनों योजनाओं की समीक्षा करने और उसके बाद लाभार्थियों को बिना किसी असुविधा के स्वास्थ्य साथी योजना को धीरे-धीरे बंद करने की है। सरकार के अनुसार, राज्य के कुल 1,930 अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया गया है, जिनमें 1,303 निजी और 627 सरकारी अस्पताल शामिल हैं। लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि अस्पताल जाते समय वे अपना आधार कार्ड अपने पास रखें।

अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के पास आयुष्मान भारत कार्ड नहीं है, वे अस्पताल में ही अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka गॉल टेस्ट के दूसरे दिन बारिश से खेल रुका, भारत का स्कोर 288/2

भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। भारत ने टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 288 रन बनाए थे। पहले दिन का आकर्षण देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक रहा।

पडिक्कल 178 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 131 रन, जबकि ऋषभ पंत 36 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 77 रन बनाकर चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर 150 रन की साझेदारी की थी।

इसे भी पढ़ें: Devdutt Padikkal ने Sri Lanka के खिलाफ गॉल में जड़ा शतक, कोच ने की तारीफ

राहुल को हाथ में दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। बारिश ने लगातार दूसरे दिन खेल में खलल डाला। पहले दिन के दूसरे और तीसरे सत्र में भी बारिश के कारण खेल बाधित रहा था था।

Sun, 16 Aug 2026 11:27:00 +0530

  Videos
See all

Sanjay Raut: वंदे मातरम् विवाद पर संजय राउत का पलटवार #sanjayraut #vandemataram #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:13:23+00:00

Deepika Padukone Baby Bump: एयरपोर्ट पर Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण को किया ड्रॉप, दिखा बेबी बंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:12:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers