Awarapan 2 Day 1 Collection: तूफान बनकर बॉक्स ऑफिस पर लौटे इमरान हाशमी, पहले दिन ₹21 करोड़ की बंपर कमाई की
Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Awarapan 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है और पहले ही दिन कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन ₹21 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की है। खास बात यह है कि ‘Awarapan 2’ ने महज कुछ घंटों में ही अपने पहले पार्ट की पूरी लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया।
फिल्म की कहानी और इमरान हाशमी के दमदार अंदाज के साथ-साथ ‘Awarapan’ पार्ट-1 के गानों को नए अंदाज में पेश किया जाना भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।14 अगस्त को रिलीज हुई Awarapan 2 का बॉक्स ऑफिस पर Sunny Deol की Batwara 1947 से क्लैश हुआ है। शुरुआती आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म ने बढ़त बनाई है और यह 2026 की बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग में शामिल हो सकती है।
Awarapan 2 ने पहले दिन की बंपर कमाई
Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, Awarapan 2 ने रिलीज के पहले दिन ₹21 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की यह शुरुआत शानदार मानी जा रही है। खास बात यह है कि इमरान हाशमी की इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट Awarapan के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को भी पहले ही दिन पीछे छोड़ दिया।
बता दें कि 2007 में रिलीज हुई Awarapan बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। फिल्म ने अपने पूरे थिएट्रिकल रन में महज ₹7.76 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, Awarapan 2 ने रिलीज के सिर्फ 8 घंटे के भीतर इस आंकड़े को पार कर लिया।
इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
Awarapan 2 ने इमरान हाशमी के बॉक्स ऑफिस करियर का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने रिलीज के दिन BookMyShow पर लगातार 20 हजार से ज्यादा टिकट प्रति घंटे की रफ्तार से रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। इससे पहले इमरान हाशमी की सिर्फ दो फिल्मों ने रिलीज के दिन 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। Raaz 2 ने 2012 में ओपनिंग डे पर ₹10.35 करोड़ कमाए थे, जबकि Baadshaho ने 2017 में ₹12.60 करोड़ की ओपनिंग दी थी। Awarapan 2 ने इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ दिया है।
Awarapan 2 में कौन-कौन हैं?
Awarapan 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ (Nitin Kakkar) ने किया है, जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट (Vishesh Bhatt) हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित (Shivam Pandit) के रूप में नजर आए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में Shabana Azmi, Disha Patani और Suvinder Vicky भी शामिल हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास तौर पर इमरान हाशमी की एक्टिंग और फिल्म के टोन की तारीफ की गई है।
Uttarakhand News: स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण, DG बंशी धर तिवारी ने याद दिलाया शहीदों का बलिदान
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया और अधिकारियों से निष्ठा व पारदर्शिता से काम करने का आह्वान किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews









