Vande Mataram vs Jana Gana Mana: राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत में क्या फर्क? लाल किले के बाद हर सवाल का जवाब
Vande Mataram vs Jana Gana Mana Difference: वंदे मातरम और जन गण मन में क्या अंतर है? पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम बजाए जाने के बाद जानिए राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का दर्जा, नियम, इतिहास और दोनों को लेकर जरूरी सवालों के जवाब।
Zaggle Q1 Net Profit 32.9% घटकर 17.53 करोड़ रुपये रहा, आय में दर्ज हुई बढ़ोतरी
वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 32.9 प्रतिशत घटकर 17.53 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 26.11 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में शुक्रवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 27.5 प्रतिशत बढ़कर 423.26 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 331.96 करोड़ रुपये थी।
जैगल के संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन राज पी. नारायणम ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही कंपनी के लिए बदलाव के महत्वपूर्ण दौर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कंपनी उच्च मार्जिन वृद्धि के लिए कदम उठाने के साथ अपने मुख्य कारोबार को अनुकूलतम बनाने, अपने मंच पर एआई का विस्तार करने और हाल में किए गए अधिग्रहणों को एकीकृत करने पर ध्यान दे रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi







