Responsive Scrollable Menu

PM Modi ने प्रतियोगी छात्रों के लिए मुफ़्त Online Coaching शुरू करने का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की ताकि उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ कम हो सके। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ एक कोचिंग कक्षाएं एक बहुत बड़ा बोझ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर मां-बाप को लग रहा है कि कोचिंग क्लास में नहीं भेजा तो हम प्रतिष्ठित परिवार नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Beijing में Ambassador Vikram Doraiswami ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

इन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता करते हैं। उनके बच्चे उनके आसपास रह कर पढ़ाई कर सकें और परिवार पर आर्थिक बोझ ना पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग सुविधा उपलब्ध करानेका हमने निर्णय लिया है।

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। हमारे पास उत्तम प्रतिभाएं हैं, शिक्षक हैं। इन सभी संसाधनों को जोड़कर के हम देश के नौजवानों को फ्री कोचिंग देने का एक पूरा नेटवर्क हम खड़ा करने वाले हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का युवा बचपन से ही प्रौद्योगिकी की दिशा में आकर्षित हो इसके लिए भी सरकार ने 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब छोटे-छोटे बच्चों के हवाले कर दिया ताकि वे नवोन्मेष और प्रौद्योगिक के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने कहा: सतर्क रहकर दिमागी नक्सल को पहचानना और अलग करना होगा

उन्होंने कहा कि आज देश में ढाई लाख से ज्यादा पंजीकृत स्टार्टअप हैं और अब कृत्रिम मेघा के क्षेत्र में भी तेज गति से काम हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘लाल किले से मैं देश के नौजवानों के लिए घोषणा कर रहा हूं। हमने तय किया है आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ युवाओं को एआई के लिए प्रशिक्षण देने का हम काम करेंगे ताकि हमारे देश का नौजवान एआई की दुनिया में भी नेतृत्व करने का सामर्थ्य दिखा सके।

Continue reading on the app

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले, भारत को विश्वगुरु बनाने के खिलाफ काम कर रही हैं कई ताकतें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को लोगों से देश को खुशहाल, समृद्ध और सुरक्षित बनाकर भारत की स्वतंत्रता को मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि देश दुनिया में सार्थक योगदान दे सके और ‘‘विश्वगुरु’’ बन सके। भागवत ने कहा कि कई लोग और ताकतें इस लक्ष्य के खिलाफ काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तियों के विचार भिन्न हो सकते हैं, लेकिन यह विविधता एकता को ही व्यक्त करती है।

संघ प्रमुख ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे मूल सिद्धांतों से समझौता किए बिना राष्ट्र को मजबूत करें और चुनौतियों का सामना करते हुए इसे ‘‘विश्वगुरु’’ बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिए गर्व एवं उत्सव का विषय है और यदि 1857 से स्वतंत्रता संग्राम की अवधि को देखा जाए, तो देश के पूर्वजों ने आजादी हासिल करने के लिए लगभग 90 वर्षों तक निरंतर बलिदान दिया। भागवत ने हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नागरिकों का दायित्व है कि स्वतंत्रता से हासिल सभी श्रेष्ठ एवं प्रगतिशील उपलब्धियां राष्ट्र का हिस्सा बनें।

भागवत ने कहा, ‘‘जब हम राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, तो इसके रंग महत्वपूर्ण संदेश देते हैं।’’ उन्होंने कहा कि केसरिया रंग कर्म, ज्ञान और त्याग का प्रतीक है। सरसंघचालक ने कहा, ‘‘किसी राष्ट्र की स्वतंत्रता कड़ी मेहनत और बलिदान से हासिल होती है और स्वतंत्रता के बाद यही गुण राष्ट्र को समृद्ध एवं सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं। केसरिया रंग लोगों को त्याग और समर्पण की आवश्यकता की याद दिलाता है।’’ उन्होंने कहा कि सफेद रंग पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है और लोगों को अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित करता है तथा निरंतर यह आत्मनिरीक्षण करने के लिए कहता है कि वे इसका पालन कर रहे हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का परिणाम समृद्धि है, जिसे ध्वज का हरा रंग दर्शाता है। भागवत ने कहा कि व्यक्ति के रूप में लोग अलग-अलग हैं और इसलिए उनके विचार भी भिन्न हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, यह विविधता भी एकता को ही व्यक्त करती है।

अशोक चक्र में कई तीलियां हैं, लेकिन वे सभी एक ही केंद्रीय बिंदु से निकलती हैं।’’ भागवत ने कहा कि यह चक्र (अशोक चक्र) व्यक्तिगत और सामाजिक जागरुकता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने उल्लेख किया कि इसकी नुकीली तीलियों को धर्म यानी अनुशासन की सीमाओं के भीतर रखा गया है ताकि समाज सुचारू रूप से कार्य करे। भागवत ने कहा, ‘‘हालांकि, हमें राष्ट्र को खुशहाल, समृद्ध एवं सुरक्षित बनाना होगा तथा यह सुनिश्चित करना होगा कि यह दुनिया में अपना उचित योगदान दे लेकिन कई लोग और ताकतें इस लक्ष्य के खिलाफ काम कर रही हैं और हमारे रास्ते में खड़ी हैं।

फिर भी, हमें अपने सिद्धांतों को छोड़े बिना दुनियाभर में इन चुनौतियों का सामना करना होगा और भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाना होगा जिसे ‘विश्वगुरु’ के तौर पर देखा जाए।

Continue reading on the app

  Sports

23 साल पुराना महारिकॉर्ड स्वाहा... स्पेन के नाम हुआ विश्व कीर्तिमान, लगातार 21 जीत से ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन की कुर्सी से धकेला

Spain Cricket team 21 consecutive wins: फुटबॉल के मुल्क स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वो कारनामा कर दिखाया है, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी. 2028 टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर सी में फिनलैंड को 8 विकेट से हराकर स्पेन ने लगातार 21वीं इंटरनेशनल जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही स्पेन ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली 2003 की 'अजेय' ऑस्ट्रेलियाई टीम के लगातार 20 जीत (वनडे व टेस्ट मिलाकर) के 23 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को स्वाहा कर दिया. Sun, 16 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Manoj Tiwari Attack On Prashant Kishor: Prashant Kishor Vs Manoj Tiwari, बयान पर घमासान? #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T00:10:38+00:00

Breaking News | Pakistan News: बंगाल में 3 पाक जासूस गिरफ्तार! #isiagent #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T00:11:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers