AI स्किल, सेमीकंडक्टर से न्यूक्लियर पावर तक...पीएम मोदी ने लाल किले से किए ये बड़े ऐलान
PM Modi Speech: आजादी के 80वें जश्न पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से युवाओं, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र को लेकर कई बड़े ऐलान किए. सरकार का फोकस युवाओं को AI जैसी नई तकनीक से जोड़ने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसान बनाने और देश में सेमीकंडक्टर व परमाणु ऊर्जा के उत्पादन को तेजी से बढ़ाने पर है. पीएम मोदी ने आने वाले वर्षों के लिए कई बड़े लक्ष्य भी सामने रखे हैं, जिनका सीधा असर युवाओं से लेकर देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा तक पर पड़ेगा.
Independence Day पर Red Fort पर जुटे 5,000 विशेष अतिथि, PM Modi ने किया नेतृत्व
लाल किले पर शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला उद्यमियों, युवा नवप्रवर्तकों, किसानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों सहित समाज के कई क्षेत्रों से जुड़े लगभग 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए। आमंत्रित अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के स्वयंसेवक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाने वाली महिला उद्यमी, नमस्ते , पीएम अजय और सीड जैसी योजनाओं के लाभार्थी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक शामिल रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के उत्कृष्ट लाभार्थी, पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेता, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी स्वच्छता कर्मी, दिल्ली मेट्रो के उत्कृष्ट कर्मचारी, कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े श्रमिक तथा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के कर्मचारी भी समारोह में मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi बोले, भारत 12 साल में Fragile 5 से सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना
विशेष अतिथियों में राष्ट्रीय नवाचार कार्यक्रमों से जुड़े युवा नवप्रवर्तक, विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिक, दिल्ली में भारत टैक्सी के कैब चालक, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रशिक्षु तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत समर्थित उत्कृष्ट स्टार्ट-अप भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित युवा, ‘स्टार्ट-अप इंडिया सीड फंड’ से समर्थित उत्कृष्ट स्टार्ट-अप, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना के लाभार्थी भी आमंत्रित किए गए थे। अन्य आमंत्रित अतिथियों में प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएम-एमकेएसएसवाई) के उत्कृष्ट किसान तथा दिल्ली सरकार के वे छात्र शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समारोह में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में सजे 1,500 से अधिक लोग भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस वर्ष का समारोह ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत को विशेष रूप से समर्पित है।
इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने कहा: सतर्क रहकर दिमागी नक्सल को पहचानना और अलग करना होगा
लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi









