DK Shivakumar ने Karnataka के स्कूलों में 'एआई अक्षर अभियान' की घोषणा की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को राज्यभर के विद्यालयों में कृत्रिम मेधा (एआई) की शिक्षा शुरू करने और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ‘एआई अक्षर अभियान’ एवं ‘कोडिंग गुरुकुल’ कार्यक्रम की घोषणा की। शिवकुमार ने यहां ‘फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ परेड ग्राउंड’ में स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम अब प्रौद्योगिकी के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। एआई अभियान और कोडिंग गुरुकुल- यह आपका युग है, एक नया युग।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आज के युवाओं के कौशल को निखारने और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के लिए पहले ही कार्यक्रम तैयार कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के विद्यालयों में छठी कक्षा से एआई की शिक्षा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसी उद्देश्य से आज मैं ‘एआई अक्षर अभियान और कोडिंग गुरुकुल’ नामक एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की घोषणा कर रहा हूं।’’ शिवकुमार ने कहा कि सरकार बेंगलुरु में भारत का पहला सरकारी एआई विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के पहले सरकारी एआई विश्वविद्यालय के लिए पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।
मैं कर्नाटक के बेंगलुरु में एआई विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा पहले ही कर चुका हूं और इसके लिए कार्यक्रम भी तैयार कर रहा हूं।’’ उन्होंने प्रौद्योगिकी युग के लिए कर्नाटक के युवाओं को तैयार करने के उद्देश्य से विद्यालयों और महाविद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
सहारनपुर की 400 साल पुरानी लकड़ी नक्काशी, मुगल काल से विश्व प्रसिद्ध, GI टैग वाले हस्तशिल्प करता है 1000 करोड़ की कमाई, जानें
सहारनपुर की 400 साल पुरानी लकड़ी की नक्काशी कला विश्व प्रसिद्ध है. यह उद्योग सालाना 800-1000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा लाता है, लाखों लोगों को रोजगार देता है. लकड़ी पर नक्काशी के लिए भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान रखता है. यहां पर विभिन्न तरह की लकड़ी पर नक्काशी कर बेड, सोफे, अलमारी, डाइनिंग टेबल, सहित विभिन्न तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं. उन प्रोडक्ट को आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18









