ट्रंप ने ईरान को दिया बड़ा झटका! ईरान पर लगे प्रतिबंधों पर छूट देने से किया इंकार
US-Iran Peace Deal: ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता के बाद भी स्थिति साफ नहीं है। शांति समझौता होने के कुछ ही देर बाद ईरान ने होर्मुज को फ्री में खोलने से इंकार कर दिया। वहीं अब अमेरिका ने ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटाने से इंकार कर दिया है। जबकि हैरानी की बात है कि दोनों बिंदु समझौता में शामिल थे। दोनों देशों के इस बात से शांति समझौत फिर खतरे में दिखाई पड़ रहा है।
सोमवार देर शाम (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप G-7 में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे। इस दौरान एवियन शहर में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उन्होंने प्रेस को भी संबोधित किया। जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका-ईरान डील में ईरान को प्रतिबंधों से कोई राहत मिलेगी, तो उन्होंने कहा, "नहीं, ऐसा नहीं है। उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। अगर वे वैसा करते हैं जैसा उनसे अपेक्षित है, तो यह हमारा दूसरा कदम होगा।
ट्रंप के इस बयान से दोनों देशों के बीच शांति समझौता फिर संकट में दिखाई दे रहा है क्योंकि अभी समझौता पर साइन नहीं हुए हैं। एक औपचारिक कार्यक्रम में ईरान और अमेरिका शांति समझौता पर साइन करेंगे। लेकिन सवाल उठता है कि अगर दोनों देश नई शर्तों पर बयानबाजी करते रहे तो शांति समझौता कितना सफल हो पाएगा।
यह भी पढ़ें: होर्मुज को लेकर ईरान अब भी अड़ा! लेबनान को लेकर इजरायल को दी सख्त चेतावनी, MOU में रखीं ये खास शर्तें
#WATCH | Evian, France: When asked if US-Iran deal involves any sanction relief for Iran, US President Donald Trump says, "No, it doesn't. They have to do a really behavioural thing. If they do what they are supposed to do, that's our second effect."
— ANI (@ANI) June 15, 2026
(Video Source: US Network… pic.twitter.com/VzosgrF3hN
जेडी वेंस करेंगे साइन
जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह अमेरिका-ईरान डील साइनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है। JD (वेंस) इसके लिए आ रहे हैं। असल में वही यह करने वाले थे।
शुक्रवार को होर्मुज खुलने का दावा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक अहम बैठक में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका-ईरान डील पर साइन हो चुके हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य पहले ही आंशिक रूप से खुल चुका है। जहाज अब बाहर निकलने लगे हैं और शुक्रवार तक यह पूरी तरह खुल जाएगा। ईरान के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं, वहां नेताओं का एक अलग समूह है। हमें यह तीसरा समूह बहुत समझदार और मजबूत लगा।
यह भी पढ़ें: इजरायल को रास नहीं आया अमेरिका-ईरान का शांति समझौता, कहा- 'हम ट्रंप के गुलाम नहीं'
Evian, France: US President Donald Trump says, "...The deal (US-Iran) is all signed and the Strait of Hormuz is already partially opened...Ships are starting to go out now and on Friday it will be completely opened." pic.twitter.com/aCHGlwkPSE
— ANI (@ANI) June 15, 2026
डील से पहले भी हमला की तैयारी कर रहा था अमेरिका
ट्रंप ने कहा कि आखिरकार हमने एक डील कर ली। मुझे बुरा लगा कि मुझे दो रातों तक हमले की तैयारी करनी पड़ी और मैंने तीसरी रात के बारे में भी सोचा था, लेकिन ऐसा होने से पहले ही हमने डील कर ली। लेकिन मुझे लगता है कि अभी मध्य पूर्व में बहुत सी अच्छी चीजें होने वाली हैं। सबसे अहम बात यह है कि तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं और आज शेयर बाजार रॉकेट की तरह ऊपर जा रहा है।
परमाणु हथियार को ट्रंप ने फिर दोहराया
ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे, वे इस बात पर पूरी तरह सहमत हैं। हमने बहुत अच्छा काम किया है और उम्मीद है कि संबंध अच्छे रहेंगे और हम मिल-जुलकर रहेंगे, और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम वहीं वापस चले जाएंगे जहां से हमने शुरुआत की थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी।
उप्र में गर्मी का दौर जारी, सबसे गर्म प्रयागराज का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस
उप्र में गर्मी का दौर जारी, सबसे गर्म प्रयागराज का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24



















