₹300 में यूरिया, 1 लाख करोड़ फंड से AI स्किल तक, PM मोदी के किन बातों पर कितनी बार बजी तालियां?
PM Modi Independence Day: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान कुल 15 बार तालियां बजीं. किसानों के लिए करीब 300 रुपए में यूरिया, युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का इनोवेशन फंड और एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल देने के ऐलान पर खास प्रतिक्रिया मिली. हाइड्रोजन ट्रेन, 650 विश्वविद्यालय, भारतीय युवाओं के सैटेलाइट लॉन्च, ₹20 लाख करोड़ की बायो इकॉनमी और इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती बिक्री का जिक्र भी तालियों के बीच हुआ. 2036 ओलंपिक की दावेदारी, नक्सलवाद के 'आखिरी सांसें गिनने' के दावे और 6 करोड़ लखपति दीदियों के लक्ष्य पर भी श्रोताओं ने प्रतिक्रिया दी. जानिए भाषण में कब-कब और किस बात पर तालियां बजीं.
जो खेले, वो खिले... 2036 ओलंपिक के लिए पीएम मोदी बड़ा ऐलान, देशभर में शुरू होगा टैलेंट हंट अभियान
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए खेल और युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने लाल किले प्राचीर से कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए देशभर में टैलेंट हंट अभियान चालाय जाएगा. इसके अलावा खेलो इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के तहत छोटे शहरों तक खेल को आगे बढ़ाने पर काम किया जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










