Responsive Scrollable Menu

टीम इंडिया बनी 600वां टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम, जानिए भारत से पहले किन 2 टीमों ने किया ये कारनामा

Team India 600th Test Match: भारत बनाम श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी खास है, क्योंकि भारत 600वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरा है. ये वाकई एक बड़ा माइलस्टोन है, जिसे हासिल करने वाली टीम इंडिया महज तीसरी टीम बन गई है. अब आप सोच रहे होंगे आखिर भारत से पहले ये मुकाम हासिल करने वाली टीम कौन सी हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टीमों के बारे में बताते हैं.

ऑस्ट्रेलिया है नंबर-1

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज है. ऑस्ट्रेलिया ने 1877 से अब तक 877 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 422 मैच जीते और 434 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, 219 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए और 2 मैच टाई हो गए. ऑस्ट्रेलिया का विनिंग प्रतिशत 48.11 है.

दूसरे नंबर पर है इंग्लैंड

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है. इंग्लैंड ने 1877 से अब तक 1089 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 403 मैच जीते हैं और 330 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, 356 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इंग्लैंड का विनिंग प्रतिशत 37 है.

 

ये भी पढ़ें: IND VS SL: 600वें टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग-XI में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Continue reading on the app

AI ट्रेनिंग, सेमीकंडक्टर प्लांट, ओलपिंक के लिए टैलेंट हब... लाल किला से पीएम मोदी ने किए कई बड़े एलान

PM Modi Announcements from Red Fort: 15 अगस्त को पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. दिल्ली के लाल किला पर पीएम मोदी ने लगातार 13वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया. इस मौके पर दौरान पीएम मोदी ने देश को संबधित किया. लाल किला की प्राचीर से पीएम मोदी ने कई बड़े एलान किए. इसमें एआई ट्रेनिंग, ओलंपिक की तैयारी के लिए टैलेंट हब, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग जैसे कई बड़े एलान शामिल हैं. इसमें युवाओं, खिलाड़ियों के लिए भी एलान शामिल हैं.

1 करोड़ लोगों को AI ट्रेनिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रेनिंग देने की बड़ी घोषणा की है.

5-8 सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप सामने रखा. उन्होंने कहा कि देश में तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट पहले ही काम शुरू कर चुके हैं और यहां बनने वाली चिप्स का निर्यात भी हो रहा है. पीएम मोदी के मुताबिक, अगले 7-8 वर्षों में 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर के साथ AI और डेटा सेंटर जैसी भविष्य की तकनीकों के विस्तार के लिए पर्याप्त बिजली और मजबूत ऊर्जा सुरक्षा भी जरूरी होगी.

यह भी पढ़ें: ‘पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाएगा, लोगों को डराया गया’, PM मोदी बोले- दिमागी नक्सलों से बचें, ये युवाओं को भड़का रहे

 

शुरू होंगे 5 नए परमाणु रिएक्टर 

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा का एक अहम जरिया है. हमने संसद में 'पीस एक्ट' पास करके एक नए लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया है. हम 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमारा मकसद इसी दशक में पांच नए परमाणु रिएक्टर शुरू करना है. इस साल भारत ने फास्ट ब्रीडर परमाणु तकनीक में महारत हासिल करके एक अहम उपलब्धि हासिल की है, जो परमाणु ईंधन के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है.

 

फ्री ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुफ्त डिजिटल शिक्षा का बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि सरकार देशभर में फ्री कोचिंग का बड़ा नेटवर्क तैयार करेगी, ताकि गरीब परिवारों के युवाओं को भी गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिल सके. इसके तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और डिजिटल लर्निंग की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि लक्ष्य देश के गरीब से गरीब छात्र तक बेहतर शिक्षा और तैयारी के संसाधन पहुंचाना है.

यह भी पढ़ें: क्या है सप्त धारा की सातवीं ताकत? लाल किला से PM मोदी ने जिसे बताया सॉफ्ट पावर

ओलंपिक के लिए बनेंगे टैलेंट हंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए देश में बड़े स्तर पर खेल टैलेंट हंट (प्रतिभा खोज) अभियान शुरू करने का ऐलान किया. इसके तहत गांवों, शहरों और स्कूलों में 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों की छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी. चयनित बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाएं देकर तैयार किया जाएगा, ताकि 2036 ओलंपिक में भारत ज्यादा से ज्यादा खेलों में मजबूत दावेदारी पेश कर सके.

 

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया को ये क्या हो गया… एक ही ओवर में दो महाभूल, अगर बांग्लादेश टेस्ट मैच जीत जाए तो चौंकना मत

Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 198 रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 426 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिससे मेहमान टीम ने 228 रनों की बढ़त हासिल की. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग बहुत ही खराब रही. Sat, 15 Aug 2026 10:38:04 +0530

  Videos
See all

LIVE: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया I Nagpur I Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:39:13+00:00

PM Modi Speech: हम 2036 में ओलंपिक के मजबूत दावेदार हैं: PM मोदी | 15 August | Red Fort | Olympics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:38:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers