MP News: बड़वानी में कपास खेती का नया मॉडल, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
बड़वानी में CM मोहन यादव ने किसानों से संवाद कर HD कपास खेती, सिंचाई, कामधेनु योजना और जन विश्वास अभियान के जरिए किसानों की आय बढ़ाने का भरोसा दिया।
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर नहीं चला सनी की 'बंटवारा 1947' का जादू, शॉकिंग है कमाई
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल (Sunny Deol) की विभाजन पर बनी फिल्म बंटवारा 1947 का जब ट्रेलर आया था तो फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ये बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई. ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई धीमी रही और ये डबल डिटिल में भी कलेक्शन नहीं कर पाई है. चलिए जानते हैं सनी देओल की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?
‘आवारापन 2’के सामने फिकी पड़ी ‘बंटवारा 1947’
‘बंटवारा 1947’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. वहीं, ट्रेलर को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद लग रहा था कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म करेगी. लेकिन इस फिल्म को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से क्लैश भारी पड़ गया. एडवांस बुकिंग में ही ये खास रिस्पॉन्स नहीं दे पाई और ‘आवारापन 2 से प्री सेल में ही पिछड़ गई थी. वहीं, रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शुरुआत धीमी रही और ये डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई.
'बंटवारा 1947' फर्स्ड डे कलेक्शन
सनी की फिल्म की कमाई के पहले दिन की बात करे तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बंटवारा 1947’ ने ओपनिंग डे (Batwara 1947 Box Office Collection Day 1) में 5.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ खाता खोला है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 6.55 करोड़ रुपये रहा है. ‘बंटवारा 1947’ की ओपनिंग खास नहीं रही है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आ सकती है. क्योंकि 15 अगस्त के मौके पर दर्शक विभाजन से जुड़ी फिल्में देखना पसंद करते हैं. अब देखना होगा कि शनिवार और संडे को फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है.
ये भी पढ़ें- Batwara 1947 Star Cast Fees: सनी देओल से प्रीति जिंटा तक, किस स्टार ने ली सबसे ज्यादा फीस?
सनी देओल का नहीं चला जादू
बता दें, सनी देओल ने जब लंबे ब्रेक के बाद 2023 में गदर 2 से वापसी की थी तो इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था और ने 40 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं इसके बाद साल 2025 में आई जाट ने ओपनिंग डे पर 9.62 करोड़ कमाए थे. फिर इसी साल जनवरी में रिलीज हुई सनी की बॉर्डर 2 ने 32.10 करोड़ की ओपनिंग की थी. लेकिन इन तीनों फिल्मों के मुकाबले ‘बंटवारा 1947’ कमाई नहीं कर पाई और सिंगल डिजिट में ही सिमटकर रह गई. सनी के कमबैक के बाद से बंटवारा 1947 अब तक की उनकी सबसे कम ओपनिगं वाली फिल्म बन गई है.
कितना है फिल्म का बजट?
बंटवारा 1947 आमिर खान के प्रोडक्शन हाउन में बनी है. फिलहाल मेकर्स ने इसका आधिकारिक बजट जारी नहीं किया है. हालांकि इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ये एक बड़े स्केल की पीरियड ड्रामा फिल्म है, और करीब 120 करोड़ से 150 करोड़ रुपये के बीच बनी है. फिल्म में 1947 के दौर को दोबारा बनाने के लिए बड़े सेट, कॉस्ट्यूम और वीएफएक्स का यूज किया गया है. इसलिए इसका बजट काफी बड़ा माना जा रहा है.
'बंटवारा 1947' की स्टारकास्ट
'बंटवारा 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इसकी स्टार कास्ट में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हज़ारे, कनिका कपूर और ईशा संधीर भी शामिल हैं. ये फिल्म विभाजन के दर्ज पर बनी है. फिल्म में सनी देओल ने एक मुस्लिम सिंकदर मिर्जा का किरदार निभाया है.
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation









