Responsive Scrollable Menu

‘पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाएगा, लोगों को डराया गया’, PM मोदी बोले- दिमागी नक्सलों से बचें, ये युवाओं को भड़का रहे

आज देश की आजादी की 80वीं सालगिरह है. खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. उन्होंने इस बार 76 मिनट की स्पीच दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश से हथियारी नक्सल तो चले गए लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में बैठे है. समाज को गलत दिशा की ओर ले जाने के लिए वह तरह-तरह के काम कर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ये लोग हिंसा और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा. इनको आइसोलेट करना होगा. विकसित राष्ट्र बनाने की ओर देश की युवा पीढ़ी को जोड़ना होगा. 

लोगों को डराया गया, पर आज सब कुछ ठीक- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भविष्य वक्ताओं ने देश को डराना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि वैक्सीन नहीं मिलेगी, पेट्रोल-डीजल, गैस और फर्टिलाइजर्स नहीं मिलेंगे. लोगों को खूब डराया गया लेकिन 12 साल की योजनाएं काम आईं. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में इतनी मुसीबत है लेकिन फिर भी देश में गैस, पेट्रोल और यूरिया सबकुछ है. पीएम ने आगे कहा कि दुनिया के इन संकटों का प्रभाव हम सब पर हुआ है. दुनिया में यूरिया 3000 रुपये का मिलता है, जो हम किसानों को 300 रुपये में दे रहे हैं. डीएपी भी 1350 में दी जा रही है. 

युवाओं के लिए पीएम मोदी का ऐलान

पीएम मोदी ने युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने ऐलान किया कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं, गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं के लिए कई सारी परीक्षाओं के लिए फ्री में ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी.  

ऐसा रहा आज का कार्यक्रम

सबसे पहले प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने बापू को याद किया. उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद पीएम मोदी सीधे लाल किले पर पहुंचे. देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री, रक्षासचिव और सीडीएस मौके पर मौजूद रहे. इसके बाद PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. लाल किले की प्राचीर पर पहुंचते ही वंदे मातरम हुआ. इसके बाद पीएम ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान, राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई. 

 

 

Continue reading on the app

MP News: बड़वानी स्कूल में CM मोहन यादव की अनोखी क्लासरूम, ग्रामीण छात्रों को दी बड़ी सीख

बड़वानी के स्कूल में CM मोहन यादव ने छात्रों से विज्ञान के सवाल पूछे, अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया और AI पर विवेक से काम लेने की सलाह दी।

Continue reading on the app

  Sports

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरूआत की। Sat, 15 Aug 2026 22:53:17 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Student Protest: अभिनय सर पर गजब भड़के शिवम ! #abhinaymaths #ytshorts #jharkhandnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:34:22+00:00

Hamirpur E-Rickshaw Stunt Video: हमीरपुर से अलवर तक सड़कों पर खौफनाक स्टंट, बाल-बाल बचे लोग! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T20:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers