स्लोवाकिया में ब्रेड और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत, जानें इस अनोखी परंपरा की वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी फ्रांस से स्लोवाकिया पहुंचे. पीएम मोदी 16 जून तक यहां रहेंगे. स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और यूरोपीय मामले के मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका स्वागत किया. ब्लानर ने पारंपरिक स्लोवाक रीति के तहत पीएम मोदी को ब्रेड और नमक भेंट किया, जिसे यहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है. पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया में रहने वाले भारतीयों से भी मुलाकात की थी.
ब्रेड और नमक से क्यों होता है स्वागत
स्लोवाक परंपरा के अनुसार, ब्रेड समृद्धि, स्वास्थ्य और जीवन के पोषण का प्रतीक है. ब्रेड देने का मतलब मेहमान के घर में हमेशा अन्न के भंडार भर रहे हैं. उन्हें कभी भी किसी भी चीज की कमी न हो. वहीं, नमक को सुरक्षा, वफादारी और दोस्ती का प्रतीक है. पुराने वक्त में नमक बहुत कीमती होता था. नमक का इस्तेमाल भोजन को खराब होने से बचाने के लिए किया जाता है. मेहमान को नमक खिलाने का अर्थ होता है कि दोनों पक्षों के बीच की दोस्ती हमेशा मजबूत और सुरक्षित रहे. स्लोवाकिया सहित विभिन्न स्लाव देशों में ब्रेड और नमक किसी भी आगुंतक को दी जाने वाली सबसे बड़ी सम्मानजनक आतिथ्य मानी जाती
The welcome in Bratislava included the traditional offering of bread and salt, a beautiful reflection of Slovakia’s rich cultural heritage and the values of goodwill and friendship they cherish. pic.twitter.com/Iy4RAY4h76
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
स्लोवाक पीएम-प्रेसिडेंट से मिलेगे पीएम मोदी
स्लोवाकिया 1993 में आजाद हुआ था. स्लोवाकिया के 33 साल के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री वहां पहुंचा है. पीएम मोदी आज स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी फ्रांस के नीस शहर से स्लोवाकिया पहुंचे हैं.
#WATCH | The Indian diaspora in Slovakia warmly welcomed Prime Minister @narendramodi at his hotel with great enthusiasm.
— DD News (@DDNewslive) June 14, 2026
Chants of “Modi Modi” and “Bharat Mata Ki Jai” echoed as people gathered in large numbers, excited to catch a glimpse of the Prime Minister and express their… pic.twitter.com/mnvpCxPQ03
फ्रांस में जी7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी
रविवार को उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैकों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इसके बाद उन्होंने भारत इनोवेट्स कार्यक्रम के उद्घाटन में भी हिस्सा लिया था. पीएम मोदी 13 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिनों के दौरे पर हैं. पीएम मोदी 17 जून को फ्रांस के एवियान में जी7 समिट में शामिल होंगे. इस दौरान, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में मुलाकात हो सकती है.
#WATCH | Prime Minister @narendramodi has departed from Nice, France, for an official visit to Slovakia.
— DD News (@DDNewslive) June 14, 2026
The visit is expected to further strengthen India–Slovakia ties in trade, investment, innovation, and strategic cooperation. @MEAIndia pic.twitter.com/6aGrJk0dx2
स्लोवाकिया में रहते हैं 9 हजार से ज्यादा भारतीय
स्लोवाकिया में 9,200 से ज्यादा भारतीय रहते हैं, जो आईटी सेवाओं, डेवलपमेंट सेंटर्स और तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. स्लोवाकिया के शेंगेन देश होने की वजह से भारतीयों को एक ही वीजा पर 26 देश घूमने की सुविधा मिल जाती है.
2025 में भारत-स्लोवाकिया के बीच ₹17 हजार करोड़ का व्यापार
खास बात है कि स्लोवाकिया हर साल 10 लाख से अधिक पैसेंजर और गाड़ियों का उत्पादन करता है. स्लोवाकिया में वोक्सवैगन, किआ, जगुआर लैंड रोवर और वोल्वो की फैक्ट्रियां हैं. स्लोवाकिया की जीडीपी में ऑटोमोबाइल सेक्टर का 14 प्रतिशत योगदान है. 2025 में भारत ने स्लोवाकिया को करीब 14,500 करोड़ रुपये का निर्यात किया था, जिसमें गाड़ियों के छोटे पार्ट्स, मोबाइल फोन, कपड़े और टेक्सटाइल शामिल है.
हर साल 15-20 हजार कामकाजी आबादी हो रही कम
स्लोवाकिया की कामकाजी आबादी में हर साल 15 से 20 हजार लोग कम हो रहे हैं, जिस वजह से विदेशी कामगारों की मांग लगातार बढ़ रही है. भारत स्लोवाकिया से गाड़ियां, इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोसेस्ड रबर और बड़ी औद्योगिक मशीनरी आयात करता है. 2025 में भारत और स्लोवाकिया के बीच करीब 17000 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था.
ये है 'सुपर ऐप' जिससे घर बैठे निकालें का PF का पैसा, पे करें बिजली बिल, चेक करें राशन; 10 करोड़ ने किया Download
10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने अपने फोन में डाउनलोड किया Umang App। इससे ऐप से आप घर बैठे PF का बैलेंस चेक कर सकते हैं, बिजली बिल भर सकते हैं, राशन और अन्य सरकारी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जानिए UMANG App के 5 सबसे काम के फीचर्स:
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan


















