'भारत के समुद्र तट का 99% हिस्सा 'No Go Area' था', PM मोदी ने लाल किले से किस किस्से का किया जिक्र?
PM Modi Lal Qila Speech: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किला की प्राचीर से तिरंगा फहराया. इसके बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने भूत काल से लेकर वर्तमान और भविष्य के बार में विस्तार से जिक्र किया.
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी देश की तरक्की अक्सर संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि उसकी सोच की सीमाओं से रुकती है. जब सोच ठहर जाती है और दायरे में सिमट जाती है, तो हम अपनी असली क्षमता को नहीं पहचान पाते. आज भी देश कच्चे तेल के लिए दूसरों पर निर्भर है और यह स्थिति एक गलत सोच का नतीजा है.
On the 80th Independence Day, PM Modi says, "Today, the country has to remain dependent on crude oil; this is due to our flawed thinking. You will be surprised to know that we have declared 99% of our coastline as a 'No Go area'. We ourselves had decided not to go into the ocean… pic.twitter.com/t5lG9zGj4Y
— ANI (@ANI) August 15, 2026
नो-गो एरिया को बनाया गो-अहेड जोन
किस्से का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसी सोच की वजह से हमारे समुद्र तट का 99% हिस्सा 'नो-गो एरिया' (जहां जाने की मनाही हो) घोषित कर दिया गया था. हमने समुद्र की गहराइयों को खंगालने का विचार ही छोड़ दिया था. यह सोच की गरीबी थी. कहा कि हमने तय किया कि ऐसा नहीं चल सकता। हमने उस 99% हिस्से को जो कभी 'नो-गो जोन' हुआ करता था, अब 'गो-अहेड जोन' (जहां जाने की इजाजत हो) बना दिया है।
₹85,000 करोड़ आवंटित
पीएम मोदी ने कहा कि अब हम समुद्र की गहराई में खोज करने और नए भंडार ढूंढने के काम में तेजी से जुटे हैं. पिछले साल हमने इस दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 'समुद्र मंथन' पहल की घोषणा की थी, और हाल ही में हमने इस काम को और तेज करने के लिए ₹85,000 करोड़ आवंटित करने का फैसला किया है.
लाल किले से बोले पीएम मोदी- आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत, देखें बड़े सपने
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही. उन्होंने कहा कि देश को अब छोटे सपनों से आगे बढ़कर बड़े लक्ष्य तय करने होंगे. स्वदेशी, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भरता को उन्होंने भारत की प्रगति के लिए सबसे बड़ी ताकत बताया.
The post लाल किले से बोले पीएम मोदी- आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत, देखें बड़े सपने appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








