Responsive Scrollable Menu

आजादी के जश्न में डूबा देश, PM मोदी समेत नेताओं ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया, तो वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराया। 80वें आजादी के पर्व को लेकर देशवासियों में जबरदस्त उत्साह है।

इस खास मौके पर पीएम मोदी सहित कई राजनेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। सभी देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के बलिदान, साहस और देश के प्रति समर्पण को याद करते दिखाई दिए। चलिए जान लेते हैं कि किसने देशवासियों को क्या संदेश दिया है।

पीएम मोदी ने याद दिलाया विकसित भारत का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा ‘सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकानाएं। ये राष्ट्रिय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। आइए उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत का संकल्प साकार करें।’

विकसित भारत के संकल्प को याद करते हुए पीएम ने लिखा ‘140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाई हासिल कर रहा है। आने वाले समय में विकास की यात्रा तेज गति से आगे बढ़ेगी।’

 

गृहमंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

गृहमंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा ‘समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मां भारती की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। इस स्वतंत्रता दिवस पर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को और गति देने का संकल्प लें।’

 

राजनाथ सिंह का संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा ‘आज का दिन भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान के स्मरण का अवसर है। उनके संघर्ष ने हमें केवल राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं बल्कि राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का अधिकार और दायित्व भी दिया है। ये अवसर 140 करोड़ भारतवासियों के सामूहिक संकल्प का भी है जिसके माध्यम से हम सुरक्षित, समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करें ,जो अपने गौरवशाली विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिकता प्रगति और नवाचार की ऊंचाइयों को स्पर्श करे। जय हिंद।’

 

सीएम योगी का संदेश

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा ’80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों के अमूल्य बलिदान को कोटि-कोटि नमन। आइए राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हों। वंदे मातरम, जय हिंद।’

 

CM यादव का बधाई संदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा ‘समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वतंत्रता हमें केवल अधिकार नहीं देती बल्कि कर्तव्य का स्मरण भी कराती है। आइए हम सब मिलकर प्रदेश के समग्र विकास और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लें।’

 

Continue reading on the app

80th Independence Day:CM फडणवीस ने मंत्रालय में फहराया तिरंगा | #shorts #india #bharat #15thaugust

80th Independence Day:CM फडणवीस ने मंत्रालय में फहराया तिरंगा | #shorts #india #bharat #15thaugust डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट के शुरू होते ही लग गया मैच पर ग्रहण, लंच के बाद मैदान पर नहीं लौटे खिलाड़ी

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दिन के खेल के पहले सेशन में टीम इंडिया ने 27 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन का स्कोर खड़ा किया था. भारत ने यशस्वी जायसवाल के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवाया. Sat, 15 Aug 2026 13:33:35 +0530

  Videos
See all

Shorts : लाल किले से PM मोदी की हुंकार, युद्ध और तेल-गैस पर विपक्ष को घेरा | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T08:15:10+00:00

Viral Video: अचानक परेड के दौरान बेहोश हुई महिला पुलिस अफसर | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T08:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers