Surya Gochar 2026: आज सूर्य ग्रह बुध की राशि मिथुन में करेंगे गोचर, इन 4 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी! मिलेगा अपार धन
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य देव को ऊर्जा, लीडरशीप क्षमात और मान-सम्मान से जुड़ा हुआ माना गया है. जब भी सूर्य किसी राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज यानी 15 जून 2026, सोमवार को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय नजरिए से यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. खासतौर पर इन 4 राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है. चलिए जानते हैं सूर्य गोचर से किन राशियों को लाभ होगा.
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर कब?
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और सूर्य-बुध के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है. सूर्य इस राशि में लगभग 1 महीने तक रहेंगे और 16 जुलाई 2026 की रात 11 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इस अवधि में कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिलने की संभावना है.
सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभ?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश बेहद शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. साथ ही प्रमोशन मिलने की भी संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों और ग्राहकों का लाभ मिल सकता है. अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर इस राशि के लोगों पर ज्यादा अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान मिलने की संभावना रहेगी. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं. इसके अलावा घर में धन आने के भी संकेत मिल सकते हैं.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ माना जा रहा है.. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आर्थिक परेशानियों में राहत मिस सकती है. नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए भी यह समय बेहद लाभकारी रहने के संकेत दे रहा है. वैवाहिक जीवन भी अच्छे रहने वाले हैं. परिवार में किसी भी तरह का तनाव नहीं रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर विशेष महत्व रखता है. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आय में इजाफा और निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति भी ठीक हो सकती है. अगर आप बीजनेस करने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद अच्छा हो सकता है.
सूर्य गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश सभी 12 राशियों के जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा, लेकिन, मिथुन, मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. इस दौरान करियर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Mithun Sankranti 2026: अमावस्या के साथ आज मिथुन संक्रांति पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा मुहूर्त, विधि, दान और महत्व
इस हफ्ते OTT पर मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज, 'दृश्यम 3' से 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' तक, रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज
OTT Release This Week: अगर आप वीकेंड पर घर बैठे बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है. जी हां, हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार है. 15 जून से 21 जून के बीच कई मच अवेटेड फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.
इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज में मोहनलाल की चर्चित क्राइम-थ्रिलर 'दृश्यम 3' शामिल है. इसके अलावा 'ठुकरा के मेरा प्यार' का नया सीजन, तेलुगु कॉमेडी सीरीज 'सेव द टाइगर्स' का तीसरा सीजन और कई इंटरनेशनल शो और फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. तो चलिए फिर बिना देर किए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्या-क्या नया आने वाला है.
दृश्यम 3
मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज मानी जा रही है. सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म की कहानी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वर्षों पहले हुए एक हत्या के मामले के राज को छिपाकर अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अतीत का साया उनका पीछा नहीं छोड़ता. हर पल उन्हें इस बात का डर सताता है कि कहीं सच दुनिया के सामने न आ जाए. सस्पेंस, ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दावा करती है. इसे 18 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
रोमांस, बदला और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण पेश करने वाली सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है. नई कहानी में शानविका की जिंदगी और उसकी न्याय की तलाश को आगे बढ़ाया जाएगा. कुलदीप की बेवफाई और रिश्तों में आई दरार के बाद शानविका किस तरह अपने लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती है, यही इस सीजन का मुख्य आकर्षण होगा. पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब दूसरे सीजन से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. यह सीरीज 19 जून से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.
अथिराडी
मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार Tovino Thomas और Basil Joseph स्टारर अथिराडी एक कॉलेज-आधारित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. फिल्म में दोस्ती, युवाओं की जिंदगी, कॉलेज के मजेदार पल और कई मस्तीभरी घटनाओं को दिखाया गया है. थिएटर रिलीज के दौरान फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और अब इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है. बता दें ये फिल्म 19 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.
सेव द टाइगर्स सीजन 3
तेलुगु भाषा की लोकप्रिय कॉमेडी वेब सीरीज सेव द टाइगर्स एक बार फिर अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों को हंसाने आ रही है. सीरीज की कहानी तीन ऐसे दोस्तों की है जो शादीशुदा जिंदगी की चुनौतियों से जूझते हुए हर दिन नई मुसीबतों में फंस जाते हैं. उनके पारिवारिक संघर्ष और मजेदार परिस्थितियां दर्शकों को खूब गुदगुदाती हैं. नए सीजन में भी रिश्तों, जिम्मेदारियों और कॉमेडी का बेहतरीन तड़का देखने को मिलेगा. ये सीरीज 19 जून से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
हसबैंड्स इन एक्शन
कोरियन कंटेंट पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते हसबैंड्स इन एक्शन एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. ये एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन Park Gyu-tae ने किया है. शो में Gong Myoung, Jin Sun-kyu, Kim Ji-seok और Yoon Kyung-ho अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. कहानी एक नारकोटिक्स डिटेक्टिव की है जो एक बड़े ड्रग माफिया को पकड़ने में सफल हो जाता है. लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकती, क्योंकि उसकी पूर्व पत्नी का अपहरण कर लिया जाता है. इसके बाद शुरू होता है एक खतरनाक रेस्क्यू मिशन.
वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल
इमोशनल और दिल को छू लेने वाली कहानी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल एक खास फिल्म हो सकती है. फिल्म की कहानी जिल नाम की युवती पर आधारित है, जो अपनी बहन इसाबेल की मौत के सदमे से उबर नहीं पाती. वो अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लगातार उसकी पुरानी फोन लाइन पर वॉयसमेल छोड़ती रहती है. कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब वही फोन नंबर किसी दूसरे व्यक्ति को अलॉट हो जाता है और घटनाओं का सिलसिला नई दिशा पकड़ लेता है. फिल्म में Zoey Deutch और Nick Robinson मुख्य भूमिकाओं में हैं. वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल 19 जून को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है.
आई विल फाइंड यू
सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए आई विल फाइंड यू इस हफ्ते की सबसे रोचक रिलीज में से एक है. आठ एपिसोड वाली यह सीरीज डेविड बरोज नामक व्यक्ति की कहानी पर आधारित है, जो अपने बेटे की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा है. हालांकि वह खुद को निर्दोष बताता है. कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है जब उसे एक तस्वीर दिखाई जाती है, जिससे संकेत मिलता है कि उसका बेटा शायद अभी भी जीवित है. इसके बाद सच की तलाश शुरू होती है. ये फिल्म 18 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है.
द एजेंसी: सीजन 2
स्पाई थ्रिलर के फैंस के लिए द एजेंसी का दूसरा सीजन भी इसी सप्ताह रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज में Michael Fassbender सीआईए एजेंट मार्टियन की भूमिका निभा रहे हैं. नए सीजन में उन्हें अपनी अंडरकवर पहचान छोड़कर लंदन स्टेशन लौटने का आदेश मिलता है. लेकिन क्या वह अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़ पाएंगे और नए मिशन को सफल बना पाएंगे? इसका जवाब दर्शकों को नए सीजन में मिलेगा. ये 21 जून को प्राइम वीडियो पर आएगी.
योर फॉल्ट: लंदन
रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए Your Fault: London भी इस हफ्ते आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. फिल्म नोआ और निक के रिश्ते की कहानी को आगे बढ़ाती है. नोआ हायर एजुकेशन के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली जाती है, जबकि निक लंदन में अपने करियर पर ध्यान दे रहा होता है. लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप, जलन, करियर और जिंदगी में नए लोगों की एंट्री उनके रिश्ते को कई मुश्किलों में डाल देती है. फिल्म में रिश्तों की जटिलताओं और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है. ये 17 जून को प्राइम वीडियो पर आएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation