Responsive Scrollable Menu

नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में फुटबॉल कोच गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में फुटबॉल कोच गिरफ्तार

Continue reading on the app

हेलीकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। वह 32 साल के थे। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में ओलिवर ट्री, अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्रिम (गैस्पी), लुकास विग्नेल, लुकास ब्रिटो चावेस और पायलट एलेक्जेंड्रे सूजा व चार्ल्स मार्सिलैक शामिल थे। हादसे के समय ओलिवर ट्री इंटरनेशनल टूर पर थे। उन्होंने 6 जून को साओ पाउलो में परफॉर्म किया था और 1 जुलाई को लिस्बन में परफॉर्म करने वाले थे। उनके स्पेन, ऑस्ट्रिया, यूनाइटेड स्टेट्स और चीन में भी शो थे। ओलिवर ट्री अपने अल्टरनेटिव, पॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के मिक्स के लिए जाने जाते थे। उन्हें ‘लाइफ गोज ऑन’ और ‘मिस यू’ जैसे गानों से दुनिया भर में पहचान मिली। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा रविवार को रियो डी जेनेरियो में हुआ, जब दो हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों एयरक्राफ्ट क्रैश हो गए और मौके पर आग लग गई। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हादसे की जांच में जुटी पुलिस रियो डी जेनेरियो स्टेट सिविल पुलिस ने कन्फर्म किया है कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, फोरेंसिक टीमों ने मौके का मुआयना किया है और सेंटर फॉर द इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंशन ऑफ एरोनॉटिकल एक्सीडेंट्स की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। मृतकों की पहचान के लिए फोरेंसिक टेस्ट भी किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर में सवार पांच लोगों और दूसरे हेलीकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई। किसी के बचने की खबर नहीं है। ओलिवर ट्री का 2010 में करियर शुरू हुआ ओलिवर ट्री ने साल 2010 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की और शुरुआत में "ट्री" नाम से गाने रिलीज किए। 2017 में उनका गाना "व्हेन आई एम डाउन" वायरल हुआ, जिसके बाद उन्होंने अटलांटिक रिकॉर्ड्स के साथ साइन किया। उनका EP "एलियन बॉय" 2018 में रिलीज हुआ, जिससे उन्हें पहचान मिली। उनका पहला स्टूडियो एल्बम "अग्ली इज ब्यूटीफुल" 2020 में रिलीज हुआ और उसे बहुत पसंद किया गया। 2021 में उनका गाना "लाइफ गोज ऑन" दुनिया भर में हिट हुआ। 2022 में "मिस यू" ने भी काफी सफलता हासिल की। गैस्पी अर्जेंटीना के फेमस यूट्यूबर थे वहीं, अर्जेंटीना के यूट्यूबर और कॉमेडियन गैस्पर प्रिम (गैस्पी) 23 साल के थे। वे सड़कों पर अंजान लोगों से मजाकिया, अजीब और विवादित सवाल पूछने (स्ट्रीट इंटरव्यू) के लिए जाने जाते थे। यूट्यूब पर उनके 2.5 मिलियन (25 लाख) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे।

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 WC 2026: टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराया, स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा चमकी

Women's T20 WC 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे भारतीय महिला टीम में 95 रन से जीत लिया। इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार पारी खेली। Wed, 17 Jun 2026 22:45:38 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat | Trump ने क्यों की PM Modi की धुंआधार तारीफ..Modi को लेकर America में क्या चल रहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:42:31+00:00

Shiv Sena Split News: जब कैमरे पर बागियों को Sanjay Raut ने दीं भद्दी गालियां | Video Viral | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:45:18+00:00

Rubika Liyaquat | News Ki Pathshala: ठाकरे गुट के बागी सांसदों पर कैमरे पर संजय राउत क्या बोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:40:44+00:00

Rubika Liyaquat | News Ki Pathshala: विपक्षी खेमा क्यों टूट रहा? रुबिका मैडम ने समझा दिया! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:44:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers