Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: क्रिकेट पर कैसे पड़ी बंटवारे की मार? भारतीय प्लेयर्स पाकिस्तान के लिए खेलने पर क्यों हुए मोहताज

Independence Day 2026 : 15 अगस्त का दिन भारत के लिए खास है. 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था. आज से 80 साल पहले भारत ब्रिटिश हुकूमत की बेड़ियों से आज के दिन ही आजाद हुआ था. भारत पर अंग्रेजों ने लगभग 100 सालों तक राज किया था. इसके बाद उन्होंने 1947 में भारत छोड़ दिया, जिसके बाद भारत आजाद देश बना लेकिन वो जाते-जाते भारत के दो टुकड़े कर गए. 

अंग्रेजो की ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति सफल हुई और भारत का एक हिस्सा अलग कर पाकिस्तान बना दिया गया. ऐसे में 14-15 अगस्त भारत के सबसे दर्दनाक दिनों में गिने जाते हैं. 1947 में आजादी के समय एक अलग इस्लामिक राष्ट्र पाकिस्तान के बन जाने और भारत का विभाजन हो जाने पर लाखों जानें गई. करोड़ों लोगों को अपने घर छोड़कर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने पर मजबूर होना पड़ गया.

इस आग में भारत और पाकिस्तान दोनों देश जले. क्रिकेट का खेल भी इससे अछूता नहीं रहा, खेल के मैदान पर भी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की आग पड़ी. पाकिस्तान अपने स्वतंत्र होने का जश्न 14 अगस्त को मनाता है. वहीं भारत में 15 अगस्त को अपने स्वतंत्र दिन के रूप में जाना जाता है. 15 अगस्त 1947 वो तारीख है, जिसने बहुत कुछ बदल डाला.

क्रिकेट पर पड़ी बंटवारे की मार

क्रिकेट का खेल खेलने वाले खिलाड़ी भी आपस में बंट गए. आजादी से पहले भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले कई खिलाड़ी पाकिस्तान चले गए. उन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के लिए भी क्रिकेट खेला. ये खिलाड़ी 1946 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे, वहीं 1947 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खेलने लगे. आज भारत में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. 

आज के दिन पूरे देश में चारों और खुशी का माहौल होता है. हर कोई भारतवासी भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आता है. आज के दिन हर घर, हर शहर, हर मोहल्ले, हर दफ्तर हर स्कूल में आजादी का जश्न मनाया जाता है. तो आज आजादी के इस मौके पर हम आपको ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने भारत के लिए क्रिकेट खेला और फिर वो पाकिस्तान के लिए भी बंटवारे के बाद क्रिकेट खेले.  

इस आधार पर अलग हुए खिलाड़ी

ब्रिटिश शासन काल ने भारत और पाकिस्तान का बंटवारा धार्मिक जनसांख्यिकी (Religious Demographics) के आधार पर किया था. उनके मुताबिक आबादी के धार्मिक बहुमत एक रेखा खींच दी गई, जिससे भारत पाकिस्तान बन गया. ऐसे में जिन क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी बहुमत में थी, उन्हें पाकिस्तान बनाया गया और शेष हिंदू व अन्य बहुसंख्यक क्षेत्रों को भारत मना गया. ऐसे में जो क्रिकेटर आजादी से पहले भारत के लिए खेल चुके थे, उनमें से कई बटवारे के बाद पाकिस्तान में चले गए और उनको मजबूर पाकिस्तान के लिए खेलना पड़ा क्योंकि तब वो खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटरी नहीं रहे थे, बल्कि वो पाकिस्तानी खिलाड़ी बन चुके थे. तो ऐसे आज ऐसे कुछ क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं, जो दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेले. 

1 - अब्दुल हफीज कारदार

अब्दुल हफीज कारदार उन क्रिकेटर्स में से हैं, जो भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेले हैं. उन्होंने 1946 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला इसके बाद 1947 में पाकिस्तान बन जाने के बाद उन्होंने पाकिस्तान के लिए भी क्रिकेट खेला है. अब्दुल हफीज कारदार ने बंटवारा होने से पहले ही भारत के लिए 1946 में इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी. वो एक शानदार और बेतरीन क्रिकेटर थे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से घरेलू क्रिकेट में सभी का ध्यान खीचा था इसके बाद उन्होंने नेशनल टीम के लिए भी धमाल मचाया.

अब्दुल हफीज कारदार विभाजन के बाद पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने लेग. उनका पाकिस्तान क्रिकेट में चुना गया. उनको पाकिस्तान ने अपना कप्तान बनाया, वो 1947 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान भी बने. अब्दुल हफीज कारदार का जन्म लाहौर में हुआ था. जो आजादी के बात पाकिस्तान का हिस्सा बन गया था. इससे पहले वो पंजाब का हिस्सा था और भारत में आता था. ऐसे में उन्हें पाकिस्तान के लिए खेलना पड़ा था. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 23 मैच खेले, जबकि कुल 26 मैच के करियर में 927 रन बनाए.

2 - आमिर इलाही 

आमिर इलाही भी उन भारतीय क्रिकेटर्स में शामिल है, जो आजादी से पहले हिंदुस्तान के लिए खेले और फिर आजादी के बाद पाकिस्तान के लिए खेले. आमिर इलाही ने भारत के लिए डेब्यू लेकिन वो भारतीय क्रिकेटी के लिए लंबा नहीं खेल पाए. उनको साल 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था. इलाही ने 1947 से पहले भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेला था. ये उनका भारत के एकमात्र टेस्ट मैच बनकर रह गया. 

पाकिस्तान बनने के बाद उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल किया गया. उन्होंने 1952 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली टेस्ट सीरीज में अपना डेब्यू किया. इलाही का करियर बहुत लंबा नहीं रहा. उन्होंने सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने कुल 82 रन बनाने. इसके साथ ही उन्होंने 7 विकेट हासिल करने का मौका भी मिला. उनका फर्स्ट क्लास करियर बहुत उम्दा रहा था. उन्होंने 125 फर्स्ट क्लास मैच के करियर में उन्होंने 500 से ज्यादा विकेट और 5000 से ज्यादा रन जोड़े.

 

3 - गुल मोहम्मद

गुल मोहम्मद का नाम भी उन क्रिकेटर में शामिल है, जो भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेले. उन्होंने 1946 में अपना क्रिकेट डेब्यू किया था. उन्होंने 1947 में बंटवारे के बाद भी भारत के लिए क्रिकेट खेला. गुल मोहम्मद 1952 तक भारतीय टीम का हिस्सा थे. इसके बाद उन्होंने 1956 में पाकिस्तान में अपना घर बना लिया और वो वहीं सेटल हो गए. उन्होंने 1956 में पाकिस्तान के डेब्यू किया. वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेल पाए. उन्होंने भारत के लिए 8 मैच समेत कुल 9 टेस्ट खेले. इस दौरान गुल मोहम्मद ने 205 रन बनाए. वहीं 118 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने भी 5 हजार से ज्यादा रन बनाए, जबकि 100 से ज्यादा विकेट लिए.

ये क्रिकेटर भी भारत में खेल चुके हैं क्रिकेट

इन क्रिकेटर्स के अलावा तेज गेंदबाज फजल महमूद ने नॉर्दर्न इंडिया और पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. पाकिस्तान के लिए बंटवारे के बाद अपना टेस्ट डेब्यू किया. उन्होंने 34 टेस्ट मैच में 139 विकेट लिए. वहीं नजर मोहम्मद, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद निसार भी ऐसे क्रिकेटर में शामिल हैं, जिन्होंने भारत के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला पाकिस्तान के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया.

ये भी पढ़ें : IND vs SL Test : किन 10 भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

Saurav Das | CJP: 'पूरी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए..' #shorts #ytshorts #cjp #sauravdas #amitshah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:12:02+00:00

नक्सलवाद खत्म तो ‘Dimagi Naxal’ पर प्रहार! PM Modi के बयान से क्यों भड़का विपक्ष? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:16:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers