Responsive Scrollable Menu

DU ने MA History पाठ्यक्रम से दिल्ली सल्तनत का विषय हटाया, विरोध शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा एमए इतिहास कार्यक्रम के तीसरे सेमेस्टर से कई ‘विषय विशिष्ट इलेक्टिव (डीएसई) विषयों को हटाने का फैसला आलोचनाओं के घेरे में आ गया है। हाल ही में जारी किए गए नए पाठ्यक्रम में जिन महत्वपूर्ण विषयों को अब शामिल नहीं किया गया है, उनमें द दिल्ली सल्तनत: स्ट्रक्चर्स ऑफ अथॉरिटी इन मिडीवल नॉर्थ इंडिया (13वीं-14वीं शताब्दी) नामक विषय भी शामिल है। यह विषय विशेष रूप से दिल्ली सल्तनत के राजनीतिक एवं प्रशासनिक ढांचे और मध्यकाल के दौरान सामाजिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक जीवन में आए बदलावों से संबंधित था।

इसके अलावा भारतीय इतिहास के अलग-अलग कालखंडों से जुड़े कई अन्य विषय भी तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हैं। पीटीआई-द्वारा देखे गए आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, इन विषयों को पहले पाठ्यक्रम मंजूरी प्रक्रिया के तहत मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा सात अगस्त को जारी की गई अंतिम अधिसूचना में ये नहीं थे। इतिहास विभाग द्वारा प्रस्तावित और जुलाई में अकादमिक परिषद की बैठक में रखे गए 35 डीएसई विषयों में से 16 को सात अगस्त को अधिसूचित तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

इन विषयों को पाठ्यक्रम से हटाए जाने को लेकर इतिहासकार और डीयू अकादमिक परिषद की सदस्य माया जॉन ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कई विषयों को हटाना विभाग की पाठ्यक्रम समिति (कमेटी ऑफ कोर्सेज) की स्वायत्तता का उल्लंघन है, इसमें पाठ्यक्रम तैयार करने में विशेषज्ञता रखने वाले शिक्षाविद शामिल हैं। जॉन ने ‘विशेषज्ञ’ या ‘निगरानी समिति’ के गठन के तरीके पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि ऐसी समिति का गठन विश्वविद्यालय की वैधानिक प्रणालियों के तहत किया जाना चाहिए और जरूरत पड़ने पर इसमें अकादमिक परिषद को भी शामिल किया जाना चाहिए।

Continue reading on the app

PM Modi Speech: लाल किले पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, PM मोदी बोले #pmmodi #vandemataram #15august

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त को लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ गूंज रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है और इससे बेहतर अवसर की कल्पना करना मुश्किल है। #pmmodi #narendramodi #pmmodispeech #vandeMataram #vandemataram150years #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

स्टेट टी20 लीग पर फिक्सिंग का साया, एक्शन मोड में BCCI की एंटी करप्शन यूनिट, TNPL में खिलाड़ी का मोबाइल जब्त!

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक खिलाड़ी मोबाइल जब्त होने के बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट एक्शन मोड में है. बीसीसीआई की ये टीम अब इंटरनेशनल और आईपीएल मैचों के अलावा स्टेट लेवल पर होने वाले सभी तरह के टी20 लीग पर भी नजर बनाए हुए हैं. बीसीसीआई को स्टेट टी20 लीग में कुछ टीम के मालिकों, आयोजक और खिलाड़ियों पर शक है. Mon, 17 Aug 2026 09:44:21 +0530

  Videos
See all

Lakhisarai Temple Stampede: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 की मौत, कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T04:38:06+00:00

रांची में छात्रों का आंदोलन 24वें दिन जारी, आज सोरेन सरकार से होगी अहम वार्ता | Jharkhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T04:38:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers