Bhubaneswar Airport पर हंगामा करने वाली महिला पर FIR दर्ज, तकनीकी खराबी से रद्द हुई थी Kolkata Flight
कोलकाता जाने वाली उड़ान रद्द होने के बाद भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री ने हंगामा किया और एयरलाइन के कर्मचारियों पर भी चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि महिला कन्वेयर बेल्ट पर चढ़ गई और कुछ सामान भी फेंक दिए। अधिकारियों के अनुसार, महिला के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एयरलाइन काउंटर (एयरलाइन का सेवा डेस्क) पर कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि महिला के कर्मचारियों पर जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। महिला का बच्चा कोलकाता में कथित तौर पर बीमार था। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजकर 35 मिनट पर रवाना होने वाली उड़ान शाम साढ़े पांच बजे रद्द कर दी गई, लेकिन यात्रियों को इसकी जानकारी समय पर नहीं दी गई।
बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर से कोलकाता जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई और बाद में इसे रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उड़ान रद्द होने से नाराज महिला ने संबंधित एयरलाइन के कर्मचारियों पर चिल्लाना शुरू कर दिया। एयरपोर्ट प्राधिकरण ने यात्री के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
आरोप है कि उसने बिना किसी उकसावे के सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, कर्मचारियों से बदसलूकी की, कन्वेयर बेल्ट पर चढ़ गई और एयरपोर्ट की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
CM Sukhvinder Singh Sukhu ने Hamirpur में प्रदेश के पहले साइंस कॉलेज की घोषणा की, दिए ₹20 करोड़
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश का पहला विज्ञान महाविद्यालय यहां लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से खोला जाएगा और इस परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां एक सरकारी महाविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि विज्ञान महाविद्यालय के लिए 80 कनाल (10 एकड़) भूमि चिह्नित की गई है। यहां जारी एक बयान के अनुसार, सुक्खू ने हमीरपुर में एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि जिले में 74 एकड़ क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान भी स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर को हिमाचल प्रदेश की ‘‘शिक्षा राजधानी’’ का दर्जा दिया गया है। हमीरपुर के विद्यार्थी देशभर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
बयान के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के तहत 156 से अधिक विद्यालय खोले हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








