First Independence Day Story: दिल्ली की सड़कों पर 10 लाख से अधिक लोग; जानिए कैसी थी 15 अगस्त 1947 की वह पहली सुबह
आज की पीढ़ी जिस खुली हवा में सांस ले रही है, अपने अधिकारों का उपयोग कर रही है और अपनी मर्जी से जीवन जीने के लिए स्वतंत्र है, यह व्यवस्था 80 साल पहले इतनी सहज नहीं थी। उस दौर में अंग्रेजों के हंटर और बूटों तले भारतीयों के स्वाभिमान को कुचला जाता था।
15 अगस्त 1947 की सुबह सदियों के संघर्ष, अनगिनत बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का साकार रूप बनकर आई थी। उस पहली सुबह को जीने वाली पीढ़ी के लिए यह केवल सत्ता का हस्तांतरण नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का पुनर्जन्म था।
14-15 अगस्त की मध्यरात्रि और धारा सभा के बाहर ऐतिहासिक सैलाब
14 अगस्त की रात ठीक 12 बजे जैसे ही 15 अगस्त की तारीख ने जन्म लिया, पूरे देश में स्वतंत्रता का नया युग शुरू हो गया। प्रसिद्ध लेखक राजेंद्र लाल हांडा ने अपनी चर्चित पुस्तक 'दिल्ली में 10 वर्ष' में उस रात का आंखों देखा हाल बयां किया है। वे लिखते हैं कि रात करीब दो बजे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू धारा सभा से निकलकर गवर्नर जनरल को आमंत्रित करने के लिए वायसराय भवन की ओर रवाना हुए थे।
उस समय धारा सभा के बाहर, हरी घासों पर, मुख्य सड़कों और सेक्रेटेरिएट के सामने के विशाल मैदानों में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। मध्यरात्रि में उमड़ी दो से तीन लाख लोगों की भीड़ नेताओं के अभिनंदन में लगातार नारे लगा रही थी।
'जन गण मन' और 'वंदे मातरम' की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल
14-15 अगस्त की आधी रात को दिल्ली का वातावरण पूरी तरह अलौकिक हो चुका था। राजेंद्र लाल हांडा के संस्मरणों के अनुसार, उस रात गाए गए 'जन गण मन' और 'वंदे मातरम' के राष्ट्रीय गीतों की मधुर ध्वनि इतनी दिव्य और स्वर्गीय प्रतीत हो रही थी, जितनी पहले कभी महसूस नहीं हुई थी। वहां मौजूद लाखों नर-नारियों को ऐसा आभास हो रहा था मानो पावन गंगा की तरह स्वतंत्रता सीधे स्वर्ग से धरती पर उतर रही हो।
फुटपाथों पर रात गुजारकर सुबह 8 बजे तिरंगा फहराने का इंतजार
संसद भवन में रात तीन बजे तक शपथ ग्रहण और आधिकारिक समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद कुछ लोग अपने घरों की ओर लौटे, लेकिन लाखों की संख्या में जनसमूह अगले दिन लाल किले पर तिरंगा लहराते देखने की उत्सुकता में वहीं खुले मैदानों, हरे लॉन और फुटपाथों पर सो गया।
15 अगस्त की सुबह आठ बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले के प्राचीर पर पहुंचकर ब्रिटिश शासन के प्रतीक 'यूनियन जैक' को उतारा और स्वतंत्र भारत का तिरंगा झंडा लहराया। हजारों साल पुरानी दिल्ली के इतिहास में किसी एक स्थान पर इतना विशाल और अभूतपूर्व जनसमूह पहले कभी नहीं देखा गया था।
दिल्ली की सड़कों पर 10 लाख से अधिक लोगों का अभूतपूर्व हुजूम
सरकारी आंकड़ों और तत्कालीन समाचार पत्रों के अनुसार, उस दिन लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में 10 लाख से भी अधिक लोग मौजूद थे। दिल्ली गेट से लेकर कश्मीरी गेट तक और ऐतिहासिक जामा मस्जिद से लेकर लाल किले तक की समूची जमीन पर केवल इंसानों का सिर ही सिर नजर आ रहा था।
दोपहर एक बजे तक सभी सड़कें खचाखच भरी रहीं और इस ऐतिहासिक जनसैलाब को धीरे-धीरे सामान्य होने में चार घंटे से अधिक का समय लग गया था। कई लोगों के हाथों में तिरंगा नहीं था, लेकिन लाल किले पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज की एक झलक पाकर ही लाखों आंखें नम और निहाल हो गई थीं।
'फ्रीडम एट मिडनाइट' में दर्ज पूरे देश के जश्न की तस्वीर
डोमिनिक लैपियेरे और लैरी कॉलिन्स ने अपनी ऐतिहासिक कृति 'फ्रीडम एट मिडनाइट' में 14 और 15 अगस्त 1947 के पलों को बेहद सजीव ढंग से उकेरा है। वे लिखते हैं कि 14 अगस्त की सुबह से ही देश के हर शहर, कस्बे और गांव-गांव में जश्न का माहौल था। दिल्ली के वाशिंदे अपनी साइकिलों, बसों, कारों और तांगों पर सवार होकर सड़कों पर निकल पड़े थे।
14 अगस्त को सूरज ढलते ही देशभर की सैन्य छावनियों, सरकारी भवनों और निजी इमारतों से यूनियन जैक को सम्मानपूर्वक उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
अंग्रेज वायसरायों की तस्वीरों की जगह लहराया तिरंगा
15 अगस्त की सुबह न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश के सरकारी प्रतिष्ठानों और छावनियों में वही दृश्य देखने को मिला। जिन दफ्तरों में कभी अंग्रेज वायसरायों और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की तस्वीरें लगी रहती थीं, वहां अब पूरी गरिमा के साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जा रहा था। हर भारतीय के मन में सिर्फ एक ही भाव था कि 'अब हमारा मुल्क पूरी तरह आजाद है, हम किसी के गुलाम नहीं रहे और अपनी धरती पर अपना राज कायम हो चुका है'।
80th Independence Day LIVE | 15 अगस्त पर लाल किले से PM Modi का ऐलान! | India Freedom | 15 August |
80th Independence Day LIVE | 15 अगस्त पर लाल किले से PM Modi का ऐलान! | India Freedom | 15 August | #independenceday #15thaugust #newdelhi #pmmodi #narendramodi news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, delhi independence day security, red fort high alert, delhi master plan 2047, rss gen z outreach, rahul gandhi supreme court plea, irctc money laundering case, red fort blast case, jpsc jssc exam irregularities, har ghar tiranga jammu kashmir, pok balochistan black day news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









