Shorts | लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न #pmmodi #IndependenceDay #viral #shorts
Shorts | लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न #pmmodi #IndependenceDay #viral #shorts #trending आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
Mahua Moitra Circuit House Row: आधी रात सर्किट हाउस खाली करने के आदेश पर भड़कीं महुआ मोइत्रा; बोलीं- 'गोलियों का सामना करूंगी, पीछे नहीं हटूंगी'
पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर देर रात भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि स्थानीय जिला प्रशासन ने उन्हें आधी रात को सर्किट हाउस का कमरा खाली करने का फरमान जारी कर दिया।
सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट साझा कर पूरे घटनाक्रम का ब्योरा दिया और साफ लफ्जों में कहा कि वे किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगी और कमरा खाली नहीं करेंगी।
Huge crowd outside Krishnagar Circuit House shouting “Jai Shree Ram” while district administration calling/messaging me repeatedly to vacate room. Supreme Court asked me to face bullets so here I am … not backing down pic.twitter.com/1o0GmywXg8
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) August 14, 2026
शाम को हुआ था आवंटन, रात 9:47 बजे आया कमरा खाली करने का फरमान
महुआ मोइत्रा के अनुसार, वह शाम 6:30 बजे कृष्णनगर स्थित सर्किट हाउस पहुंची थीं, जहां उन्हें वही नियमित कमरा आवंटित किया गया जिसमें वे आमतौर पर ठहरती हैं। रात 9:20 बजे उन्हें कमरे में भोजन परोसा गया। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद यानी रात 9:47 बजे उनके पास अतिरिक्त जिलाधिकारी का फोन आया और कमरा तुरंत खाली करने के लिए कहा गया।
इसके बाद रात 10:52 बजे प्रशासन की तरफ से एक लिखित संदेश और आधिकारिक आदेश भी भेज दिया गया। महुआ ने कहा कि एक महिला सांसद के साथ अपने ही संसदीय क्षेत्र के सरकारी गेस्ट हाउस में इस तरह का बर्ताव बेहद चौंकाने वाला और अस्वीकार्य है।
बाहर नारेबाजी और अंदर प्रशासनिक दबाव, महुआ बोलीं- 'पीछे नहीं हटूंगी'
महुआ मोइत्रा ने सर्किट हाउस का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि मुख्य द्वार के बाहर भारी भीड़ जुटी थी और 'जय श्री राम' व विरोध के नारे लगा रही थी। ऐसे तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन लगातार कॉल और मैसेज कर उन पर बाहर निकलने का दबाव बना रहा था।
महुआ ने लिखा कि "सुप्रीम कोर्ट ने मुझसे गोलियों का सामना करने को कहा था, इसलिए मैं यहां डटी हुई हूं और पीछे नहीं हटूंगी।" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन विपक्षी सांसदों और नेताओं को उनके ही क्षेत्र से बाहर रखने के लिए बेताब है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को किया टैग, उठाया विशेषाधिकार का मुद्दा
महुआ मोइत्रा ने इस मामले में सीधे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को टैग करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि वे 2029 तक जनता द्वारा चुनी हुई सांसद हैं और लोकसभा का सत्र एक दिन पहले ही समाप्त हुआ है।
सर्किट हाउस सांसदों के लिए आधिकारिक सरकारी आवास की व्यवस्था के तहत आता है, ऐसे में स्थानीय प्रशासन का देर रात ऐसा आदेश देना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने साफ कर दिया कि उन्होंने प्रशासन के इस मौखिक और लिखित आदेश को मानने से पूरी तरह इनकार कर दिया है।
अखिलेश यादव का सवाल- क्या यह सांसद के विशेषाधिकार का उल्लंघन नहीं?
इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर महुआ मोइत्रा की पोस्ट को साझा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सीधा सवाल किया कि "लोकसभा अध्यक्ष जी स्पष्ट करें कि क्या यह किसी सांसद के विशेषाधिकार का हनन है या नहीं?" अखिलेश यादव के इस बयान के बाद इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने भी इसे निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया।
अभिषेक बनर्जी का तीखा वार- महिला सशक्तिकरण की बात करने वालों का दोहरा चेहरा उजागर
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी इस घटनाक्रम पर बेहद तल्ख टिप्पणी की। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एक महिला सांसद को आधी रात को अंधेरे में सर्किट हाउस से बाहर निकालने का आदेश दिया जा रहा है और अगले ही दिन स्वतंत्रता दिवस के मंच से यही लोग महिला सशक्तिकरण की बातें करेंगे।
उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था या सरकार एक महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा को राजनीतिक प्रतिशोध का जरिया बनाती है, वह असल में खुद को ही छोटा साबित करती है, न कि उस महिला को जिसे वह अपमानित करने का प्रयास कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak
Haribhoomi








