वारदात के बाद क्राइम व FSL की टीमों को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। टीमों ने मौके से फॉरेंसिक सुबूत जुटाए हैं। इस वारदात को लेकर सीलमपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और स्थानीय एसडीएम की निगरानी में मामले की जांच की जा रही है
गुरुग्राम में रोड रेज की डरा देने वाली वारदात सामने आई है। आरोपियों ने एक महिला डॉक्टर और उनके पति से बदसलूकी की। पीड़ित पक्ष के वकील ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपी को बिना जांच के जल्द जमानत देने का आरोप लगाया है।
Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज वनडे सीरीज का मुकाबला एक बड़े विवाद की वजह से चर्चा में आ गया। वैभव सूर्यवंशी को थर्ड अंपायर द्वारा दिया गया नॉट आउट फैसला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी मैदान पर इस फैसले पर नाराजगी जताई।
मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी 0 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक शॉट खेला, जिसे अफगानिस्तान के फील्डर ने कैच कर लिया। पहली नजर में ऐसा लगा कि कैच पूरी तरह साफ है और वैभव को पवेलियन लौटना पड़ेगा। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को भी यही लगा। यहां तक कि वैभव खुद भी आउट मानकर बाउंड्री लाइन की ओर बढ़ने लगे थे। लेकिन मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा और यहीं से विवाद शुरू हो गया।
Vaibhav survives the scare! Third umpire says NOT OUT ????????
रीप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने माना कि कैच लेते समय गेंद का एक हिस्सा जमीन को छू रहा था। इसी आधार पर उन्होंने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया। स्क्रीन पर जैसे ही हरी बत्ती दिखाई गई, वैभव वापस क्रीज पर लौट आए।
इस फैसले से अफगानिस्तान के खिलाड़ी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत ऑन-फील्ड अंपायरों से बात कर फैसले की वजह जानने की कोशिश की। थर्ड अंपायर की ओर से कहा गया कि गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छूता हुआ दिखाई दिया, इसलिए बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता। हालांकि सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट फैंस इस फैसले से सहमत नहीं दिखे। बड़ी संख्या में लोगों ने दावा किया कि कैच साफ था और वैभव को आउट दिया जाना चाहिए था। मैच का वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैसले पर बहस शुरू हो गई।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में कुल दो जीवनदान मिले। लेकिन वह इसका बड़ा फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने 38 रन बनाए और फिर फारिदून दाऊदजई की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में खालिद तानिवाल को कैच थमा बैठे।
वैभव पर इस समय सभी की नजरें हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाकर उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी खास पहचान बनाई थी। हालांकि पिछले मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ हुए विवाद के बाद वह पहले ही सुर्खियों में थे। अब अफगानिस्तान ए के खिलाफ थर्ड अंपायर के इस फैसले ने एक बार फिर युवा बल्लेबाज को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। मैच खत्म होने के बाद भी इस फैसले पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही।