Responsive Scrollable Menu

Marco Rubio ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी, PM Modi और Trump के संबंधों को सराहा

सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 15 अगस्त अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। शुक्रवार को जारी एक बयान में रूबियो ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और पारिवारिक संबंधों की गहरी जड़ें ऐसी साझेदारी की नींव हैं, जो नवोन्मेषी, लचीली और दूरदर्शी है। रूबियो ने कहा, ‘‘अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’ अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की बदौलत अमेरिका-भारत संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हैं।’’ उन्होंने कहा कि रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों, कृत्रिम मेधा, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार तक, अमेरिका-भारत सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बना रहा है।

रूबियो ने कहा, ‘‘हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और पारिवारिक संबंधों की गहरी जड़ें ऐसी साझेदारी की नींव हैं, जो नवोन्मेषी, लचीली और दूरदर्शी है।’’ अमेरिका के कई राज्यों ने अमेरिकी समाज और अर्थव्यवस्था में भारतीय प्रवासियों के बढ़ते योगदान को रेखांकित करते हुए 15 अगस्त 2026 को भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में ‘भारत दिवस’ मनाने की घोषणाएं की हैं। कई सीनेटर, संसद सदस्यों और नगर निकायो ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Continue reading on the app

Amit Shah ने Boston में स्वतंत्रता दिवस परेड के सफल आयोजन पर FIA की सराहना की

योषिता सिंह न्यूयॉर्क, 14 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोस्टन में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए प्रवासी संगठन ‘फाउंडेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स’ (एफआईए), न्यू इंग्लैंड की सराहना की है। मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने 15 अगस्त 2026 को राज्य में ‘इंडिया डे’ के रूप में मनाने की विशेष घोषणा जारी की। एफआईए, न्यू इंग्लैंड ने नौ अगस्त को ऐतिहासिक बोस्टन हार्बर में लगातार पांचवें वर्ष अंतरराष्ट्रीय इंडिया डे परेड और स्वतंत्रता महोत्सव का आयोजन किया।

शाह ने 30 जुलाई को संगठन को भेजे गए अपने व्यक्तिगत संदेश में कहा कि एफआईए न्यू इंग्लैंड द्वारा आयोजित भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत-अमेरिका की मजबूत मित्रता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दुनिया भर में बसे भारतीय समुदाय को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। शाह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक परंपराएं और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का आदर्श दुनिया को एकता, शांति और सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाला भारतीय समुदाय अपनी मेहनत, प्रतिभा और मूल्यों के माध्यम से न केवल भारत का गौरव बढ़ा रहा है, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक एवं सामाजिक संबंधों को भी मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल युवाओं को भारतीय विरासत, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गृह मंत्री ने कहा कि भारत आज अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक सहभागिता के आधार पर विश्व मंच पर नयी पहचान बना रहा है।

उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय को भारत की सांस्कृतिक पहचान का राजदूत ही नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति, नवाचार, निवेश और वैश्विक प्रतिष्ठा का सशक्त प्रतिनिधि भी बताया। एफआईए न्यू इंग्लैंड के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अमित शाह के विशेष संदेश से इस समारोह को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिला। उन्होंने बताया कि भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बोस्टन के प्रतिष्ठित ‘प्रूडेंशियल सेंटर’ को पहली बार भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया जाना होगा।

नौ अगस्त को आयोजित भव्य परेड का उद्घाटन बोस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत रघुराम शास्त्री ने किया। परेड का नेतृत्व ग्रैंड मार्शल के रूप में कर्नल इंदर प्रीत सिंह (युद्ध सेवा मेडल, सेवानिवृत्त) और अमेरिकी नौसेना की खुफिया विशेषज्ञ मैगी लेहमन ने किया, जिन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सिंह ने गवर्नर मौरा हीली और बोस्टन की मेयर मिशेल वू का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने बोस्टन क्षेत्र में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अनेक योगदानों को मान्यता दी और 15 अगस्त 2026 को मैसाचुसेट्स कॉमनवेल्थ में ‘इंडिया डे’ के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा जारी की। नौ अगस्त की परेड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता देखने को मिली। इसमें भारत की विरासत और भारत-अमेरिका के साझा मूल्यों को दर्शाती रंग-बिरंगी झांकियां और रथ शामिल थे।

परेड में विभिन्न सामुदायिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मियों और न्यू इंग्लैंड के हजारों भारतीय-अमेरिकियों ने भाग लिया। परेड का विशेष आकर्षण अमेरिकी पूर्व सैनिकों का बैंड और मराठी ‘ढोल-ताशा’ बैंड रहा।

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir और Shubman Gill की अगुवाई में मना आजादी का जश्न, 600th Test के साथ नया इतिहास रचेगा भारत

श्रीलंका के खिलाफ़ पहले टेस्ट मैच से पहले, शनिवार को टीम इंडिया ने गाले में तिरंगा फहराकर देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल, टीम के अन्य सदस्यों के साथ झंडा फहराने के कार्यक्रम में शामिल हुए। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, #TeamIndia पहले #SLvIND टेस्ट से पहले तिरंगा फहराने के लिए गाले में इकट्ठा हुई। इस बीच, भारत 15 अगस्त (भारत के स्वतंत्रता दिवस) को शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट के साथ 600 टेस्ट खेलने वाली पहली एशियाई टीम और इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले, पिछले साल भारत के टेस्ट कप्तान बने गिल ने टेस्ट मैच से एक दिन पहले मीडिया से बात की और कहा कि इतने अहम मैच में भारत की कप्तानी करने का मौका इस मौके को और भी खास बनाता है।

इसे भी पढ़ें: National Flag का अपमान बर्दाश्त नहीं करती BJP, तिरंगे को उल्टा पकड़ने वाली Mehbooba Mufti की तस्वीर ही उल्टी कर दी

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, "यह बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य है। अपने देश के लिए किसी भी टेस्ट मैच में कप्तानी करना बहुत बड़ी बात है। ज़ाहिर है, हमारे 600वें टेस्ट मैच में अपने देश की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य है, और स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा करना हमारे लिए और भी खास है।"
भारत अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की स्टैंडिंग में नौ मैचों में चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ के साथ पांचवें स्थान पर है; गिल ने फाइनल में पहुंचने की भारत की कोशिश में श्रीलंका सीरीज़ के महत्व को माना। सीरीज़ का दूसरा टेस्ट श्रीलंका के लिए भी अहम है, जो अभी WTC स्टैंडिंग में छठे स्थान पर है। ज़ाहिर है, हमारा मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल खेलना है, जो अगले साल होना है। हमने इस साइकल में लगभग नौ टेस्ट मैच खेले हैं और मुझे लगता है कि क्वालिफ़ाई करने का अच्छा मौका पाने के लिए हमें लगभग छह या सात और मैच जीतने होंगे। इस लिहाज़ से, मुझे लगता है कि यह सीरीज़ हमारे लिए बहुत अहम है और हमने इसके लिए सही तरह से तैयारी की है।

इसे भी पढ़ें: Independence Day 2026: आजादी के जश्न में घोलें देशभक्ति का स्वाद, ट्राई करें ये 3 स्पेशल Tricolour Recipes

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, आकिब नबी, सरफ़राज़ खान। श्रीलंका की टेस्ट टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पासिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।
Sat, 15 Aug 2026 09:45:31 +0530

  Videos
See all

स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi का देश को सम्बोधन #aajtak #shorts #15august #independenceday #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T04:46:42+00:00

Uttar Pradesh: स्वतंत्रता दिवस पर CM Yogi ने फहराया तिरंगा #15august #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T04:46:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers