Shankar Mahadevan ने UP Police के गीत खाकी का सितारा को अपनी सबसे बड़ी कमाई बताया
प्रसिद्ध गायक-संगीतकार और पद्मश्री से सम्मानित शंकर महादेवन ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ में योगदान देना उनके 30 साल के करियर की ‘सबसे बड़ी कमाई’ है। महादेवन ने इसे खाकी वर्दी के प्रति अपने जुनून से जुड़ा काम बताया। महादेवन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित गीत के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस गीत को अपनी आवाज दी है। कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस अवसर पर अभिनेता नाना पाटेकर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
महादेवन ने कहा, ‘‘आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मुझे ऐसे व्यक्ति के साथ मंच साझा करने का अवसर मिल रहा है, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं और वह हैं महाराज जी (योगी आदित्यनाथ)।’’ उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा सभागार नहीं देखा, जहां इतनी बड़ी संख्या में खाकी वर्दी पहने लोग मौजूद हों। महादेवन ने कहा, ‘‘मैं इस क्षेत्र में 30 साल से हूं और मैंने कई गीतों की रचना और गायन किया है और आज मेरे द्वारा तैयार किया गया गीत ‘खाकी का सितारा’ आपके सामने है।
Mallikarjun Kharge ने Independence Day पर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का किया आह्वान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पिछले एक दशक में भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक सद्भाव के सामने गंभीर चुनौतियां आई हैं। खरगे ने कहा कि युवाओं को अपनी आकांक्षायें पूरी करने के अवसर, किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान और महिलाओं को समानता, सशक्तीकरण तथा देश के भविष्य को आकार देने में समान आवाज मिलनी चाहिए। उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पिछले 79 वर्षों में भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, संघर्षों का सामना किया है और सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ा है, लेकिन एक राष्ट्र के रूप में कई आकांक्षाएं अभी भी अधूरी हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत के लिए स्वतंत्रता केवल ब्रिटिश शासन से मुक्ति नहीं थी, बल्कि यह संविधान द्वारा प्रत्येक भारतीय को समानता, गरिमा, न्याय और बिना भय के बोलने की स्वतंत्रता का आश्वासन है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ये मूल्य लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत और प्रत्येक नागरिक के लिए सबसे मजबूत सुरक्षा कवच हैं।’’ खरगे ने कहा कि दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को संविधान में किए गए समानता और न्याय के वादे का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इस स्वतंत्रता दिवस पर हमारा सबसे बड़ा संकल्प उम्मीद होना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










