उत्तर प्रदेश: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच में जनसभा को किया संबोधित, एनकाउंटर मुद्दे पर सरकार को घेरा, पढ़ें खबर
उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है जिसको लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इस बीच, अब यूपी चुनाव के लिए हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने भी कमर कस ली है। रविवार को ओवैसी उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने बहराइच की मटेरा विधानसभा से चुनावी बिगुल फूंक दिया।
असदुद्दीन ओवैसी ने मटेरा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और योगी सरकार की नीतियों को लेकर हमला बोला। इस दौरान ओवैसी ने मटेरा को लेकर कहा कि मटेरा एक परिवार की जागीर नहीं है। क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है। ओवैसी ने कहा कि पिछले करीब 25 वर्षों से एक ही परिवार क्षेत्र की राजनीति पर प्रभाव बनाए हुए है, लेकिन आम मुसलमानों और कमजोर वर्गों की आवाज विधानसभा तक नहीं पहुंच सकी।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मटेरा क्षेत्र के लोगों से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक बनाकर विधानसभा भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि शौकत अली के विधायक बनने से मटेरा और बहराइच क्षेत्र की समस्याओं और जनता की आवाज को विधानसभा में मजबूती के साथ उठाया जा सकेगा। इसके साथ ही ओवैसी ने प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का आह्वान करते हुए लोगों से AIMIM को समर्थन देने की अपील की।
असदुद्दीन ओवैसी ने एनकाउंटर मुद्दे पर सरकार को घेरा
असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में हो रहे एनकाउंटर मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में एनकाउंटर की घटनाएं सामने आई हैं। उनका दावा है कि इन कार्रवाइयों के दौरान कई निर्दोष लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान किसी भी धर्म, जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव की अनुमति नहीं देता और कानून का राज सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए।
ओवैसी ने कहा कि लोकतंत्र में न्याय, समान अवसर और कानून के समक्ष बराबरी प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की समस्याओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उनकी आवाज प्रभावी ढंग से नहीं उठ पाती।
AIMIM ने बसपा को दिया गठबंधन का ऑफर
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के यूपी दौरे से पहले 12 जून को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती की बहुजन समाज पार्टी को गठबंधन का ऑफर दिया था। शौकत अली ने कहा था कि AIMIM आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ मिलकर लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा, यदि यह गठबंधन बनता है तो इसके दम पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों को कड़ी चुनौती दी जा सकती है।
Transfer 2026: नौकरशाही फेरबदल, राज्य में हुआ 3 IPS और 2 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह दो बार प्रशासनिक फेरबदल (IAS IPS Transfer 2026) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दो आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी चुका है। उपाध्यक्ष और सहायक पुलिस आयुक्त पदों के प्रभार में बदलाव देखने को मिला है।
14 जून को जारी आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी रजनीश वर्मा को हजरतगंज का नया सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह कृष्णा नगर सहायक पुलिस आयुक्त पद पर कार्यरत थे।
इन आईपीएस अफसरों का भी हुआ तबादला
अभिषेक कुमार पांडे को सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इससे पहले वह लखनऊ सहायक पुलिस आयुक्त पद पर कार्यरत थे। उदय प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पद पर नियुक्त किया गया है।
इन आईएएस अफसरों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
12 जून को जारी आदेश के तहत आईएएस अधिकारी मणिकंदन ए. को पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रखा गया है। इससे पहले वह उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रण पद पर कार्यरत थे। आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय को अब बरेली विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रण के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वह अपार श्रम आयुक्त पद पर कार्यरत थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






















