Master Stroke LIVE: फ्रांस में पीएम मोदी | Rebel TMC MPs Meet Om Birla | Mamata | PM Modi in France
Master Stroke LIVE: फ्रांस में पीएम मोदी | Rebel TMC MPs Meet Om Birla | Mamata | PM Modi in France भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं... और इस दौरे पर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. तृणमूल कांग्रेस की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने बताया कि 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में विलय करेंगे। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अलग बैठने का अनुरोध किया और NDA के साथ मिलकर काम करने की बात कही. #MasterStrokeLive #PMModiFranceVisit #ModiInFrance #BharatInnovates2026 #ModiMacronNice #G7Summit2026 #IndiaFranceTies #PMModiEuropeTour #ModiTrumpMeeting #G7SummitLive #CMYogi #YogiAdityanath #AkhileshYadav #UPPolitics #UP2027 #YogiVsAkhilesh #SamajwadiParty #BJPUP #MamataBanerjee #AbhishekBanerjee #TMC #WestBengalPolitics #tmcrebellion #tmcsplit ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
उत्तर प्रदेश: “2027 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार..” केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, सपा-बसपा को लेकर दिया बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होना है लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। बैठकों का दौर लगातार जारी है। इस बीच, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 2027 में भी प्रदेश में भाजपा ही सरकार बनाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस अगर एक साथ ही आ जाएं तो भी भाजपा को कोई फक्र नहीं पड़ने वाला है। प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार पसंद है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा साल 2027 में भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी। सपा कितनी भी ताकत झोंक ले लेकिन भाजपा के आगे एक बार फिर हार का स्वाद चखेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
उप मुख्यमंत्री का टीएमसी पर हमला
अपने बयान में उप मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा हालातों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों में मजबूत लीडरशिप और साफ विचारधारा नहीं होती, उनका बिखरना तय है। टीएमसी अपनी गलतियों का खामियाजा भुगत रही है।
केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियों
केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 सालों में भारत ने उम्मीदों को उपलब्धियों में और नीतियों को जनकल्याण के नतीजों में बदलने का ऐतिहासिक काम किया है। यह समय सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विस्तार और भारत के बढ़ते ग्लोबल कद का गवाह रहा है, जिसने एक विकसित भारत के संकल्प को नई गति और नई दिशा दी है।
उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 को हटाने को भी सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, महंगाई और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन मोदी सरकार के नेतृत्व में देश को नई दिशा और नई गति मिली है।
गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री रविवार को मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि डबल इंजन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ और तय समय में लागू किया जाए, ताकि हर योग्य व्यक्ति को योजनाओं का फायदा मिल सके।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Mp Breaking News
















