Responsive Scrollable Menu

मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन UG की नई कार्यकारिणी गठित, मेडिकल छात्रों को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) की यूजी (UG) विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस नई टीम का नेतृत्व डॉ. महेंद्र सिंह कुशवाहा (जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष) और डॉ. सौरभ धुर्वे (जेडीए यूजी अध्यक्ष) की अगुवाई में किया गया। 

इन्हे मिली अहम जिम्मेदारी 

कार्यकारिणी में जेडीए यूजी अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ कुमार राय को चुना गया है, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में अंकित पाडें एवं रोहित राज कमान संभालेंगे। महासचिव की जिम्मेदारी शुभम शाक्या, मोहित मिश्रा और दीपेश रस्तोगी को मिली है।

छात्र हित में करेंगे काम 

जेडीए यूजी विंग का गठन मध्यप्रदेश के समस्त यूजी छात्रों के हितों को संरक्षित करने के लिए वर्ष 2020 में किया गया था। जेडीए छात्रों के मुद्दों को उठाती है। सभी ने कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी।

क्यों बनाई जाती है यह विंग 

देश के लगभग हर शासकीय मेडिकल कालेज में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JUDA) अंडर-ग्रेजुएट (UG) की कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। इसका गठन अलग-अलग राज्यों और मेडिकल कॉलेजों में हर साल स्वतंत्र रूप से किया जाता है। यह मुख्य रूप से इंटर्न (Interns) और एमबीबीएस (MBBS) छात्रों का एक संघ होता है जो स्टाइपेंड, सुरक्षा और शैक्षणिक मुद्दों पर काम करता है।

Continue reading on the app

बेंगलुरु से हैदराबाद तक CJP का प्रदर्शन, एक्टर प्रकाश राज भी हुए शामिल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

देश में परीक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही बहस के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन लगातार बढ़ रहा है। वहीं रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे। दरअसल खराब मौसम और बारिश के बावजूद प्रदर्शन में लोगों की मौजूदगी बनी रही। कई लोग पोस्टर और छाते लेकर पहुंचे, जबकि अभिनेता प्रकाश राज भी प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

दरअसल प्रदर्शन के दौरान NEET पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। बता दें कि इससे पहले हैदराबाद के धरना चौक पर भी इसी मुद्दे को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लोगों को संबोधित किया।

CJP का आंदोलन कैसे बना राष्ट्रीय अभियान?

जानकारी दे दें कि कॉकरोच जनता पार्टी का अभियान 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ था। इसके बाद यह आंदोलन कई शहरों तक पहुंच चुका है। दिल्ली के बाद पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद में प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। वहीं पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक लगातार विभिन्न राज्यों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

दरअसल अभिजीत दीपके अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं और 6 जून को भारत लौटे थे। इससे पहले वे आम आदमी पार्टी के लिए सोशल मीडिया रणनीति से जुड़े काम कर चुके हैं। आंदोलन का मुख्य फोकस परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार और छात्रों से जुड़े मुद्दों को सामने लाना बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर भी इस अभियान को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली है। पार्टी का दावा है कि बड़ी संख्या में युवा इस मुहिम से जुड़ रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक भी हुए शामिल

दरअसल हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोनम वांगचुक ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल को आगे बढ़ाने का अभियान नहीं है, बल्कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर गंभीर चर्चा की जरूरत है। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर बड़ा अभियान शुरू हुआ। पार्टी का दावा है कि उसने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन समर्थन भी जुटाया है।

Continue reading on the app

  Sports

Ind W vs Pak W: बिना मतलब हमने दबाव ले लिया था...पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर ने मानी गलती

भारत और पाकिस्तान के बीच जिस दमदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी वो एकतरफा निकला. हरमनप्रीत कौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बना डाले. इसके बाद दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तार-तार कर दिया. पूरी टीम 106 रन पर सिमट गई. हरमन ने मैच के बाद कहा हमने शुरुआत में बिना मतलब ही दबाव ले लिया था. Sun, 14 Jun 2026 23:50:29 +0530

  Videos
See all

Patliputra Station Patna Me Ye Kya Hua? Student Protest Turns Violent! पटना स्टेशन बना रणभूमि! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:28:46+00:00

Morena Train Accident: मुरैना में भीषण ट्रेन हादसा, इतने लोगों की गई जान! #latestnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:27:38+00:00

Bengal Politics: कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर भड़के कल्याण बनर्जी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:25:31+00:00

BJP Leader Murder: देहरादून में BJP नेता की हत्या से बढ़ा बवाल, भीड़ ने फूंका आरोपी का मकान | Vinod #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T18:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers