एमपी- मुरैना में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत:इनमें 3 महिलाएं, एक बच्चा; आग की अफवाह से उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रेन से कटने से 4 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से नीचे उतरे चार यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की ओर से मुरैना जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में किसी वजह से आग लगने की अफवाह फैल गई। इसी दौरान पास के ट्रैक पर धौलपुर की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस गुजर रही थी। ट्रेन से उतरे यात्रियों को दूसरी लाइन पर तेज रफ्तार से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस का अंदाजा नहीं लग सका। तीन महिलाएं और एक बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोगों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी (GRP), आरपीएफ (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे और पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर पीएम मोदी ने जताई खुशी, बोले- 'भारत इनोवेट्स 2026' में सार्थक चर्चा
नीस, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर खुशी जाहिर की। दोनों नेताओं ने मिलकर 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इनोवेट्स 2026 में नीस में हुई चर्चाएं अत्यंत समृद्ध और ज्ञानवर्धक रहीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama



















