AN-32 क्रैश के शहीद प्रशांत को देहरादून में अंतिम विदाई:बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हुई मां; श्मशान घाट के लिए रवाना पार्थिव शरीर
असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसे में शहीद हुए देहरादून के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। सेना के वाहन में पार्थिव शरीर को रखकर किशन बहादुर थापा मार्ग स्थित श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। रास्ते भर लोग 'प्रशांत सिंह अमर रहें' के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इससे पहले सेलाकुई स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले। पार्थिव शरीर देखते ही मां बेसुध हो गईं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और वायुसेना के अधिकारी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। प्रशांत सिंह महज 32 साल के थे। करीब डेढ़ साल पहले 23 नवंबर 2024 को उनकी शादी हुई थी। शनिवार सुबह जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान हुए AN-32 विमान हादसे में प्रशांत समेत पांच वायुसेना के जवान शहीद हो गए थे। तस्वीरें देखिए- लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दो हिस्सों में टूटा विमान भारतीय वायुसेना के अनुसार AN-32 विमान शनिवार सुबह नियमित उड़ान पर था। विमान में 6 जवान सवार थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन परिसर के भीतर हुआ। दरअसल, टचडाउन के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और इसके बाद वह रनवे के टैक्सीवे की ओर बढ़ा और दो हिस्सों में टूट गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने को-पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन 5 अन्य जवानों की जान नहीं बचाई जा सकी। घायल को-पायलट का इलाज जोरहाट के सैन्य अस्पताल में चल रहा है। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह (देहरादून), फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार (बिहार), सार्जेंट जितेंद्र शर्मा (अलीगढ़), अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत (राजस्थान) और अग्निवीर वायु दानिश आलम (बिहार) शहीद हो गए। एक को-पायलट घायल है, जिसका इलाज जारी है। प्रशांत की अंतिम विदाई से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई करना होगा: एएफआई
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का नाम बेशक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा घोषित प्रोविजनल सूची में है, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत की एथलेटिक्स टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama























