Wi-fi Router रातभर चालू रखने से बढ़ता है बिजली बिल? जानिए असली सच
WiFi Router Tips: क्या Wi-Fi Router को 24 घंटे चालू रखना सुरक्षित है? क्या रात में Router बंद करने से बिजली बिल में बड़ी बचत होती है? किन परिस्थितियों में Wi-Fi Router बंद करना चाहिए?
“लोगों की सेवा करने की इच्छा..” CM थलापति विजय के करीबी एक्टर राघव लॉरेंस जल्द करेंगे राजनीति में एंट्री, खुद ने किया बड़ा खुलासा
तमिल सिनेमा के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने सिनेमा के साथ राजनीति की दुनिया में भी खूब पहचान कमाई है। ताजा उदाहरण हाल ही का है। थलापति विजय ने जहां सिनेमा में नाम कमाया तो वहीं राजनीति में उतरकर पुरानी पार्टियां DMK और AIADMK को तक चारों खाने चित करके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं। अब तमिल सिनेमा के एक और एक्टर की राजनीति में एंट्री होने वाली है।
थलपति विजय के करीबी और तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर राघव लॉरेंस राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। इसकी पुष्टि अब उन्होंने खुद कर दी है। मीडिया से बात करते हुए एक्टर राघव लॉरेंस ने कहा कि वह जल्द ही अपने राजनीतिक जीवन के बारे में घोषणा करने वाले हैं। आने वाले दिनों में मैं इससे जुड़ी जरूरी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करूंगा।
एक्टर ने कहा, मौजूदा राजनीतिक और सोशल हालात ने उन्हें राजनीति में आने के बारे में सोचने पर मजबूर किया है। मेरा यह फैसला बिना किसी उम्मीद के लोगों की सेवा करने की इच्छा से प्रेरित है। मैं जनता के समर्थन और सुझावों को महत्व देता हूं।
उपचुनाव में राघव को उम्मीदवार बना सकती है TVK
राघव लॉरेंस की यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है, जब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) उन्हें आगामी उपचुनाव में तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। यह सीट पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है।
राघव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
राघव लॉरेंस ने कहा कि वह पहले जनता की राय जानना चाहते हैं और उसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय लेंगे। 12 जून को सोशल मीडिया पर साझा किए गए करीब 18 मिनट लंबे वीडियो में राघव लॉरेंस ने अपने जीवन और राजनीति से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, मैं हमेशा बिना किसी अपेक्षा के ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने में विश्वास करता हूं और उसी सोच के साथ जीवन जीता हूं।
राघव ने बताया कि राजनीति से उनका जुड़ाव वर्ष 2017 में जल्लीकट्टू के समर्थन में हुए आंदोलन के दौरान शुरू हुआ। उस समय उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई थी, जबकि उनका उद्देश्य केवल आंदोलन में शामिल युवाओं और बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था करना था। उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद लोगों ने उन्हें सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों से जुड़े व्यक्ति के रूप में देखना शुरू किया।
राघव लॉरेंस की सुपरहिट फिल्में
दक्षिण भारत में राघव की फिल्में बड़े पर्दे पर खूब धूम मचाती हैं। उन्होंने ‘मुनी’, ‘डॉन’, ‘कंचना’, ‘रेबेल’, ‘कंचना 2’, ‘कंचना 3’ और ‘लक्ष्मी’ जैसी कुल 9 फिल्में डायरेक्ट की हैं और इनमें काम भी किया है। इसके अलावा 2004 में उन्होंने नागार्जुन की फिल्म ‘मास’ को भी डायरेक्ट किया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Mp Breaking News




















