'मेरा वॉचमैन कहता है, किसी से भी हारो पाकिस्तान से नहीं...' जेमिमा रोड्रिग्स ने IND W vs PAK W से पहले किया बड़ा खुलासा
IND W vs PAK W : भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 14 जून (रविवार) को होने वाले मुकाबले पर दुनिया भर की नजर है. ये एक ऐसा मुकाबला होता है, जिसके लिए फैंस सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं. भारत के लोग चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान से नहीं हारे और उन्हें धूल चटा दे. वहीं पाकिस्तान की आवाम भी चाहत रखती है कि, उनके खिलाड़ी भारतीय प्लेयर को मैदान पर हराकर उन्हे खुश होने का मौका दें, लेकिन ऐसा अक्सर होता नहीं है.
भारतीय क्रिकेट टीम, चाहें वो पुरुष टीम हो या महिला टीम, दोनों का हाल ही के कुछ सालों में पाकिस्तान के खिलाफ कद बढ़ा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए तरसना पड़ा है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम आसानी से पिछले कुछ सालो में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करती हुई नजर आई है.
इस सबके बावजूद जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो दोनों देशों के फैंस के बीच अजीब सी बेताबी देखने को मिलती है. इन दोनों देशों के फैंस टीमों की कमियों और ताकतों पर बात तो करते हैं लेकिन मन में हमेशा रकते हैं कि हमारी टीम जीत जाए. आज भारतीय क्रिकेट फैंस की इसी सोच पर इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने बड़ा खुलास किया है.
जेमिमा ने पाकिस्तान मैच से पहले किया खुलासा
जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच से पहले जियो हॉटस्टार के साथ बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि कैसे उनका चौकीदार उन पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने का दबाव बनाता है. जेमिमा ने कहा कि, 'भारत पाकिस्तान मैच से पहले यहां तक कि मेरी बिल्डिंग का चौकीदार भी कहता है, किसी से भी हारो, लेकिन पाकिस्तान से नहीं'.
Jemimah Rodrigues Said : "Even my building watchman says, 'Lose to anyone, but not against Pakistan.' [Jiostar] pic.twitter.com/3Ksh7NzRj3
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) June 14, 2026
उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच दुनिया के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक हैं. इसका दबाव दोनों देशों के खिलाड़ियों पर होता है लेकिन अंत में जीत वही हासिल करता है, जो उस दिन अच्छा क्रिकेट खेलता है. अह इस मैच में अपना बेस्ट क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें : India vs Pakistan: भारतीय खिलाड़ी क्या आज पाकिस्तानी प्लेयर्स से मिलाएंगे हाथ, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया साफ जवाब
योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21जून) के आयोजन में अब केवल एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। ऐसे में आयुष मंत्रालय लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और योगाभ्यास की सही विधियों की जानकारी देने के लिए लगातार संदेश जारी कर रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि योग की हर यात्रा शांति और सकारात्मकता के साथ शुरू होनी चाहिए। इसके लिए योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना के साथ करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक संपूर्ण प्रक्रिया है। योग का पूरा लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता है जब अभ्यास की शुरुआत सही मानसिक अवस्था के साथ की जाए। मंत्रालय का कहना है कि प्रार्थना मन को शांत करने, विचारों को केंद्रित करने और शरीर को योगाभ्यास के लिए तैयार करने में मदद करती है।
मंत्रालय ने अपने संदेश में कहा कि योग सत्र शुरू करने से पहले कुछ क्षणों के लिए मन को स्थिर करना और कृतज्ञता का भाव अपनाना चाहिए। इससे व्यक्ति का ध्यान वर्तमान क्षण पर केंद्रित होता है और योगाभ्यास अधिक प्रभावी बनता है। प्रार्थना के साथ शुरुआत करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो पूरे अभ्यास के दौरान एकाग्रता और सामंजस्य बनाए रखने में सहायक होती है।
योगाभ्यास से पहले किसी शांत और आरामदायक स्थान पर बैठें, जहां मन भटकने के बजाय पूरी तरह केंद्रित हो सके। प्रार्थना की शुरुआत आभार व्यक्त करते हुए करें। जीवन, परिवार, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में मिले अवसरों के लिए ईश्वर और प्रकृति के प्रति धन्यवाद का भाव रखें। यह सकारात्मक सोच मन को शांति और स्थिरता देती है।
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ उम्र के लिए योग’ रखी गई है। इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी बना रहता है। बढ़ती उम्र में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने के लिए योग को एक प्रभावी माध्यम माना जाता है।
आयुष मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और इसकी शुरुआत प्रार्थना या प्रार्थना के भाव से करें। मंत्रालय का मानना है कि इस छोटी-सी शुरुआत से योगाभ्यास के लाभ कई गुना बढ़ सकते हैं और व्यक्ति को आंतरिक शांति, मानसिक स्पष्टता तथा बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है।
--आईएएनएस
एमटी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















