रिलीज से 5 दिन पहले खुली 'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग, ट्रेलर और गानों ने बढ़ाया फिल्म का जबरदस्त क्रेज
Cocktail 2 Advance Booking Open: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म में 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म की रिलीज में अभी 5 दिन का समय बाकी है, लेकिन फिल्म के मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है. ट्रेलर और गानों को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब एडवांस टिकट बुकिंग की वजह से फिल्म का बज और भी मजबूत हो गया है. आपको बता दें कि 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही कॉकटेल 2 रिलीज होने जा रही है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस फिल्म बड़ी ओपनिंग कर सकती है.
कॉकटेल 2 ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा
कॉकटेल 2 ट्रेलर और चार्टबस्टर गाने पहले ही इंटरनेट पर हंगामा मचा चुके हैं! प्रोमो कैंपेन पर ज़बरदस्त एंगेजमेंट, और ऑडियंस का सॉलिड पॉजिटिव रिस्पॉन्स दोनों को मिलाकर कॉकटेल 2 के बज़ को नेक्स्ट लेवल पर ले गए हैं, जैसे ही फिल्म अपनी वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज के लिए रेडी हो रही है.
कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नज़र आएंगे फिल्म को लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है, और इस प्रोजेक्ट को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने लव फिल्म्स के साथ मिलाकर, प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग के साथ बैक किया है. इस फिल्म में रोमांस, इमोशन, दोस्ती और रिलेशन के उलझे समीकरणों की झलक देखने को मिलेगी. खास बात यह है कि लोग शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
ये भी पढ़ें: किरण खेर की पहली शादी रही थी नाकाम, 6 साल बाद हुआ तलाक, फिर अनुपम खेर बने हमसफर
पहली 'कॉकटेल' ने बनाई थी अलग पहचान
'कॉकटेल 2' को लेकर बढ़ते एक्साइटमेंट की एक बड़ी वजह साल 2012 में रिलीज हुई पहली 'कॉकटेल' भी है. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी उस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मैन रोल में नजर आए थे. इसमें भी फ्रेंडशिप, लव और रिलेशन की उलझनों को अलग अंदाज में पेश किया था. लोगों ने इस फिल्म का डायरेक्शन बहुत पसंद किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी और समय के साथ इसे एक कल्ट रोमांटिक ड्रामा फिल्म का दर्जा मिला.
वहीं, जब 'कॉकटेल 2' की अनाउंसमेंट हुई, तब से ही ऑडियंस के बीच इसे लेकर क्रेज बना हुआ है. हालांकि नई फिल्म की स्टोरी पूरी तरह अलग बताई जा रही है. जिसमें सबकुछ अलग ही लेवल का देखने के लिए मिलेगा.
रिलीज से पहले बना महौल
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि कॉकटेल 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स और बेहतरीन प्रमोशन का फायदा मिल सककता है. एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद लोग तेजी से टिकट खरीद रहे हैं. अगर फिल्म को रिलीज के बाद ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो यह इस महीने की बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है. फिलहाल इतना तय है कि 'कॉकटेल 2' ने रिलीज से पहले ही तगड़ा बज बना दिया है. इसी के साथ लोगों को फिल्म की रिलीज होने का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: 'मेरी कहानी पूरी तरह सच नहीं थी...', 370 रुपये बिरयानी विवाद को लेकर हिमांशु जांगड़ा ने कही ये बात
“मैं विजयन को गले नहीं लगाऊंगा…”, राहुल गांधी के इस बयान से INDIA गठबंधन में बढ़ी हलचल
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन INDIA के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच तनाव बढ़ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके सहयोगी दलों की ओर से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विवाद की वजह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम के वरिष्ठ …
The post “मैं विजयन को गले नहीं लगाऊंगा…”, राहुल गांधी के इस बयान से INDIA गठबंधन में बढ़ी हलचल appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar