Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: इस बार 79वां स्वतंत्रता दिवस या 80वां, थीम क्या है, दूर करें कंफ्यूजन

Independence Day 79th or 80th : आजादी की सालगिरह के जश्न व उत्साह के बीच लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि यह 79वां स्वतंत्रता दिवस है या 80वां? सोशल मीडिया पर भी काफी लोग यह सवाल पूछ कर अपनी असमंजस दूर करना चाह रहे हैं। यहां से दूर करें अपनी उलझन-

Continue reading on the app

इंडोनेशिया के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें गिरीं:सुनामी की चेतावनी, लोगों को सुरक्षित जगह जाने का आदेश

इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई और लोगों से तुरंत सुरक्षित जगह जाने को कहा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ इमारतें गिरती और क्षतिग्रस्त होती दिखाई दे रही हैं। कई लोग भूकंप के बाद घरों और इमारतों से बाहर निकलते नजर आए। हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप से कई घरों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अभी तक किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। इंडोनेशिया में भूकंप से जुड़ीं 3 फोटोज… समुद्र के नीचे था भूकंप का केंद्र अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे आया। इसका केंद्र एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर दूर समुद्र के नीचे था। भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी ने पूर्वी नुसा तेंगारा, पश्चिमी नुसा तेंगारा, दक्षिण सुलावेसी और दक्षिण-पूर्व सुलावेसी के कुछ इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट और नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है। भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे होने के कारण तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू हो तो ऐसा... ऑस्ट्रेलिया छोड़ पहले बना पुर्तगाल का कप्तान, फिर तूफानी फिफ्टी से मचा दिया तहलका

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल के लिए अपने डेब्यू मैच में धुआंधार फिफ्टी ठोककर सनसनी मचा दी. मोइसेस हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर पुर्तगाल के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. पुर्तगाल के लिए उनका पहला मैच इजरायल के खिलाफ था. अपने डेब्यू में उन्होंने 39 गेंद में 66 रनों की पारी खेली. Sat, 15 Aug 2026 07:55:56 +0530

  Videos
See all

80th Independence Day:CM फडणवीस ने मंत्रालय में फहराया तिरंगा | #shorts #india #bharat #15thaugust #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T03:42:46+00:00

Independence Day 2026: Viksit Bharat 2047 को लेकर लाल किले से PM Modi का रोडमैप | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T03:44:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers