A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Raw Mango Recipe: कच्चे आम की कैरी से तैयार करें 4 लाजवाब रेसिपी, बच्चों से बड़ों तक सबको आएंगी पसंद

Raw Mango Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम यानी कैरी की भरमार होने लगती है। आमतौर पर कैरी का इस्तेमाल अचार, चटनी या पना बनाने में किया जाता है, लेकिन इससे कई स्वादिष्ट मीठे-चटपटे व्यंजन भी तैयार किए जा सकते हैं। अगर आप भी कैरी से कुछ नया और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो इस बार कैरी ब्रेड स्लाइस, कैरी के पकौड़े, कैरी पॉप्सिकल और खट्टी-मीठी कैरी समोसी जैसी खास रेसिपीज ट्राई करें। इनका अनोखा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा। 

1. कैरी ब्रेड स्लाइस
सामग्री

  • कैरी – 250 ग्राम
  • ब्रेड स्लाइस – 6
  • चीनी – 200 ग्राम
  • मक्खन – 25 ग्राम
  • कटा पिस्ता – 1/2 कप
  • नमक – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच

विधि

  • कैरियों को साफ करके छील लें और कद्दूकस कर लें।
  • फ्राइंग पैन में मक्खन गरम करें।
  • इसमें कैरी का गूदा, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर धीमी आंच पर चलाते हुए गाढ़ा पेस्ट बनने तक पकाएं।
  • पेस्ट तैयार होने पर आंच से उतार लें।
  • प्रत्येक ब्रेड स्लाइस को 2-2 तिकोने भागों में काट लें।
  • कैरी का मिश्रण ठंडा होने पर प्रत्येक ब्रेड स्लाइस पर फैला दें।
  • चाहें तो ऐसे ही परोसें या एक स्लाइस के ऊपर दूसरा स्लाइस रख दें।
  • ऊपर से कटा पिस्ता बुरकें और चाय के साथ सर्व करें।

2. कैरी के पकौड़े
सामग्री

  • सख्त कैरी – 2 मध्यम आकार की
  • बेसन – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • कुटा अनारदाना – 1 छोटा चम्मच
  • जलजीरा पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च पेस्ट – 1/2 छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल – तलने के लिए

विधि

  • कैरियों को धोकर पोंछ लें।
  • इन्हें छीलकर गूदे के टुकड़े कर लें।
  • बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, कुटा अनारदाना, हरी मिर्च पेस्ट और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • कड़ाही में तेल गरम करें।
  • कैरी के टुकड़ों के बीच में चीरा लगाकर उसमें जलजीरा भरें।
  • अब इन टुकड़ों को बेसन के घोल में लपेटें।
  • मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
  • तैयार पकौड़ों को हरी चटनी या टोमेटो कैचअप के साथ सर्व करें।

3. कैरी पॉप्सिकल
सामग्री

  • सख्त कैरी – 1 मध्यम आकार की
  • पुदीने के पत्ते – 20
  • पिसी चीनी – 4 बड़े चम्मच
  • नमक – 1/4 छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले कैरी को उबाल लें।
  • नरम होने पर ठंडा करें, छीलें और गूदे को गुठली से अलग कर लें।
  • गूदे को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इसमें नमक, चीनी और आधा लीटर पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • पुदीने के पत्तों को बारीक काटकर मिश्रण में मिला दें।
  • तैयार मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड्स में भरें।
  • 5–6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
  • जम जाने पर मोल्ड्स से निकालें और तुरंत सर्व करें।

4. खट्टी-मीठी कैरी समोसी
सामग्री
खोल के लिए

  • मैदा – 200 ग्राम
  • सूजी – 50 ग्राम
  • मोयन के लिए घी – 60 ग्राम
  • नमक – चुटकी भर
  • तेल – तलने के लिए

भरावन के लिए

  • सख्त कैरी – 4
  • पिसी चीनी – 1/2 कप
  • पेठा चेरी – 1 बड़ा चम्मच
  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी चटनी – 1/4 कप (सर्विंग के लिए)

विधि

  • भरावन के लिए कैरियों को छीलकर कद्दूकस कर लें और गुठलियां निकाल दें।
  • एक बाउल में कैरी का लच्छा लें।
  • इसमें पिसी चीनी, पेठा चेरी, किशमिश और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • मैदे में सूजी और मोयन का घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मसल लें।
  • इसमें चुटकी भर नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए कड़ा आटा गूंथ लें।
  • आटे को गीले कपड़े से ढंककर 15–20 मिनट के लिए रख दें।
  • फिर एक बार दोबारा गूंथकर चिकना कर लें।
  • छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरियां बेल लें।
  • प्रत्येक पूरी को दो भागों में काट लें।
  • हर भाग में एक चम्मच कैरी का मिश्रण भरें।
  • किनारों पर पानी लगाकर समोसे का आकार दें।
  • इसी तरह सभी समोसियां तैयार कर लें।
  • कड़ाही में तेल गरम करें।
  • समोसियों को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
  • हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

Continue reading on the app

छत की टंकी का पानी हो जाता है खौलता गर्म?: अपनाएं ये 5 आसान उपाय, मिनटों में मिलेगा ठंडा पानी 

गर्मियों में छत पर रखी पानी की टंकी सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है। दोपहर तक टंकी का पानी इतना गर्म हो जाता है कि उससे नहाना, कपड़े धोना या बर्तन साफ करना भी मुश्किल लगने लगता है। कई बार पानी का तापमान इतना बढ़ जाता है कि बच्चों और बुजुर्गों की त्वचा पर भी असर पड़ सकता है। अगर आपके घर में भी यही समस्या है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और कम खर्च वाले उपाय अपनाकर आप टंकी के पानी को काफी हद तक ठंडा रख सकती हैं।

1. टंकी को कवर करें
टंकी को सीधे धूप से बचाना सबसे आसान और असरदार तरीका है। बाजार में मिलने वाले इंसुलेटेड टैंक कवर गर्मी को अंदर जाने से रोकते हैं। अगर कवर खरीदना नहीं चाहते, तो थर्माकोल शीट, रैक्सीन या पुराने गद्दे की मदद से भी टंकी को ढक सकते हैं।

2. टंकी के ऊपर शेड लगवाएं
टंकी पर सीधे सूरज की किरणें पड़ने से पानी जल्दी गर्म होता है। इसके ऊपर टीन, फाइबर शीट या ग्रीन नेट का शेड लगवा दें। इससे धूप सीधे टंकी तक नहीं पहुंचेगी और पानी का तापमान काफी कम रहेगा।

3. सफेद या हल्के रंग का पेंट करें
गहरे रंग गर्मी को ज्यादा सोखते हैं, जबकि हल्के रंग धूप को वापस परावर्तित कर देते हैं। अगर आपकी टंकी काले या गहरे रंग की है, तो उसे सफेद या किसी हल्के रंग से पेंट करवाने पर पानी अपेक्षाकृत कम गर्म होगा।

4. टंकी के आसपास पौधे लगाएं
टंकी के आसपास गमले या बेल वाले पौधे रखने से प्राकृतिक छाया बनती है। इससे न सिर्फ टंकी पर पड़ने वाली गर्मी कम होती है, बल्कि छत का तापमान भी कुछ हद तक नियंत्रित रहता है।

5. पानी का इस्तेमाल सही समय पर करें
सुबह और रात के समय टंकी का पानी अपेक्षाकृत ठंडा रहता है। कोशिश करें कि नहाने या अन्य बड़े उपयोग इन्हीं समय पर करें। साथ ही दिन में थोड़ा ताजा पानी टंकी में आने दें, ताकि पानी का तापमान संतुलित बना रहे।

निष्कर्ष: गर्मी के मौसम में छत की टंकी का पानी गर्म होना आम समस्या है, लेकिन कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। टंकी को कवर करना, शेड लगाना और आसपास हरियाली बढ़ाना ऐसे उपाय हैं जो कम खर्च में लंबे समय तक राहत दे सकते हैं। इससे पानी ठंडा रहेगा और गर्मियों में रोजमर्रा के काम भी आसान हो जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

मिताली राज का महारिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगी हरमनप्रीत कौर, पाकिस्तान के खिलाफ एक रन बनाते ही रच देंगी इतिहास

Harmanpreet Kaur eyes on Mithali Raj Record: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर जब पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेंगी तो उनकी नजरें मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त करने पर होंगी. हरमन एक रन बनाते ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी. वह मिताली राज के साथ फिलहाल इस लिस्ट में बराबरी पर हैं. Sun, 14 Jun 2026 13:22:37 +0530

  Videos
See all

CM Yogi ने गाय बछड़ों को अपने हाथों से खिलाया गुड़! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T08:13:50+00:00

BJP Leader Murder News : रंजिश, हत्या, तनाव और आगजनी ! | Dehradun | BJP | Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T08:10:29+00:00

Modi in France: आज PM Modi फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन करेंगे | Bharat Innovates 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T08:10:21+00:00

Donald Trump's name removed from Kennedy Center after court order. #DonaldTrump #US #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T08:15:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once